CM देवेंद्र फडणवीस का OSD बनकर करोड़ों की ठगी, ऐसे अरेस्ट हुआ स्कैमर
महाराष्ट्र में CM फडणवीस का OSD बनकर आसिफ इस्माइल ने ठेकेदार से 3.25 करोड़ रुपये ठगे. आरोपी ने PWD के 50 करोड़ के बिल पास कराने का झांसा दिया. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. साथियों की तलाश जारी है.

ठगी के मामले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब आम जनता के लिए यह समझना मुश्किल हो गया है कि किसपर भरोसा करें और किसपर नहीं. महाराष्ट्र से जो मामला प्रकाश में आया है, उसमें खुद मुख्यमंत्री का नाम लेकर लोगों के साथ स्कैम किया गया. दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर जिले में 40 साल के आसिफ इस्माइल पठान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो खुद को सीएम फडणवीस का OSD बताता था. उसने सरकारी सोर्स होने का दावा करते हुए एक कॉन्ट्रैक्टर को अपने जाल में फंसाया और 3.25 करोड़ रुपये उड़ा लिए.
आरोपी आसिफ इस्माइल पठान को मरीन ड्राइव पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने PWD के 50 करोड़ रुपये के पेंडिंग बिलों को अप्रूवल दिलाने के नाम पर ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के कॉन्ट्रैक्टर रंजीत सिंह ओबेरॉय को फंसाया. आरोप है कि बिल अप्रूव कराने के लिए कमीशन के तौर पर उसने 3.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी आरोपी ने 75 लाख रुपये और मांगे.
यह भी पढ़ें: भगवान की तुलना करने पर धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'वो पार्टी जो...'
मंत्रालय जाने पर पता चला, ऐसा कोई अधिकारी नहीं था
रंजीत सिंह ओबेरॉय मे अकोला में पुलिस में शिकायत की. तहरीर में कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि बीते 10 सितंबर को उन्हें मुंबई बुलाया गया और एक साथी के जरिए आरोपी इस्माइल ने 1.25 करोड़ रुपये ले लिए. आरोपी ने मंत्रालय में एक सीनियर अधिकारी होने का नाटक किया. 30 सितंबर को पूछताछ के लिए मंत्रालय जाने पर पता चला कि संबंधित व्यक्ति कोई सरकारी अधिकारी नहीं था.
कई और कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ धोखाधड़ी का शक
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उसे 6 नवंबर तक कस्टडी में भेज दिया गया है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस इस क्राइम में शामिल दूसरे साथियों की तलाश कर रही है और वसूली गई रकम के साथ-साथ क्राइम में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर रही है. पुलिस को शक है कि दूसरे कॉन्ट्रैक्टरों के साथ भी इसी तरह धोखा हुआ है.
यह भी पढ़ें: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक






















