एक्सप्लोरर

उद्धव गुट ने पहले विधान परिषद सभापति के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव, फिर वापस, क्या है वजह?

Ram Shinde News: महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए शिवसेना-यूबीटी और विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी जिसे वापस ले लिया गया है.

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी विधान परिषद के चेयरमैन राम शिंदे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी. लेकिन उसने अब यह प्रस्ताव वापस ले लिया है. यह प्रस्ताव विधान पार्षद अंबादास दानवे लेकर आए थे और उन्होंने खुद इसे वापस लेने के लिए प्रस्ताव पेश किया है.

पीटीआई के मुताबिक विपक्ष का कहना है कि उन्हें ऊपरी सदन में निष्पक्ष व्यवहार का भरोसा दिया गया है. विपक्ष की ओर से जारी एक चिट्ठी में कहा गया है, ''21 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हमें ऊपरी सदन में निष्पक्ष व्यवहार का भरोसा दिलाया गया. हमने इसलिए सभापति राम शिंदे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने का फैसला किया है.''

इसलिए लाया गया था प्रस्ताव

एक सप्ताह पहले विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान महाविकास अघाड़ी के सदस्यों ने उपसभापति नीलम गोरहे के पक्ष में पारित विश्वास प्रस्तव पर हंगामा किया था. नीलम गोरहे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान दिया था जिस वजह विपक्ष उनपर हमलावर था. महाविकास अघाड़ी ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ. उन्होंने विधान परिषद का बहिष्कार किया और यहां तक कि विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गए. राम शिंदे पर उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाया था.

इस अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना-यूबीटी के नेता अनिल परब, कांग्रेस के भाई जगताप और अभिजीत वंजारी और एनसीपी-एसपी के एकनाथ खडसे समेत विपक्षी दलों के 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर किया था. 

राम शिंदे पर लगाए थे ये आरोप

अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया था कि परिषद के सभापति राम शिंदे सदन की कार्यवाही पक्षपातपूर्ण और एकतरफा तरीके से चला रहे हैं. सदन की कार्यवाही नियमों के अनुरूप नहीं चल रही है. प्रस्ताव में विपक्षी दल और विपक्ष के नेताओं की अनदेखी के भी आरोप लगाए गए थे. राम शिंदे को 19 दिसंबर 2024 का विधान परिषद का सभापति चुना गया था. बीजेपी नेता राम शिंदे बतौर विधायकर करजत जामखेड़ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह राज्य में मंत्री भी रहे हैं.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget