एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: 'स्केच गलत कैसे हो गया', पहलगाम हमले के आतंकियों को लेकर शिवसेना-यूबीटी ने किए तीखे सवाल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को 63 दिन बीतने के बाद भी असली आतंकी फरार हैं. शिवसेना-UBT के सामना में स्केच जारी करने पर सरकार की जांच प्रक्रिया और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

Shiv Sena On Pahalgam Terrorist Sketch: पहलगाम आतंकी हमले को 63 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस हमले के असली आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं. इसको लेकर सरकार पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय "स्केच गलत कैसे हो गया?" में सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया गया है.

लेख में कहा गया है कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय कश्मीरी की क्रूर हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन सरकार ने महज 48 घंटे में जिन तीन हमलावरों के स्केच जारी किए, वे अब गलत साबित हुए हैं.

NIA ने नकारे सरकार द्वारा जारी स्केच- सामना
सामना ने लिखा है, "एक कहावत है, ‘रस्सी को सांप समझकर पीटना’. केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाने के चक्कर में स्केच जारी कर दिए थे. ये स्केच तुरंत सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड किए गए और सरकार की खूब वाहवाही हुई. इन तीनों आतंकियों के ये स्केच हिंदुस्तान समेत दुनियाभर के मीडिया में छाए रहे. इन स्केच के आधार पर पिछले दो महीनों से पहलगाम के इन अपराधियों की तलाश चल रही, जिन्हें बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खुद खारिज कर दिया."

आगे लिखा है कि इन स्केच को आधार बनाकर दो महीने तक देशभर की एजेंसियां आदिल हुसैन थोकर, अली बही उर्फ तल्हा और हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान की तलाश में लगी रहीं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इन स्केच को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सही ठहराया था, लेकिन अब सामने आया है कि इन तीनों का असल हमले से कोई लेना-देना नहीं था. सरकार की बड़ी फजीहत हुई है. दो महीने पहले जारी किए गए तीन आतंकियों के स्केच का पहलगाम हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है.

NIA ने दो कश्मीरीयों को किया अरेस्ट- सामना
लेख में आगे लिखा गया, "NIA की ताजा जांच में अब असली आरोपियों का नाम सामने आया है. एजेंसी ने कश्मीर के दो स्थानीय नागरिकों- परवेज अहमद जोथर और वसीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों को अपने घर में पनाह दी और जरूरी सामान उपलब्ध कराया."

सामना में लिखा है कि जांच से पता चला है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था, जिनमें से एक का नाम सुलेमान शाह है. गिरफ्तार कश्मीरियों ने यह भी कबूला है कि आतंकियों ने उन्हें चुप रहने के बदले पैसे दिए थे.

संपादकीय में पूछा गया है कि आखिर इतने गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर सरकार से यह चूक कैसे हो गई? क्या यह महज जल्दबाज़ी थी या फिर सुरक्षा एजेंसियों को जानबूझकर गुमराह किया गया? लेख में यह भी कहा गया है कि पहलगाम जैसे जघन्य हमले में जब दुनिया की निगाहें भारत पर थीं, उस वक्त गलत स्केच जारी कर सरकार ने न सिर्फ खुद को शर्मसार किया, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया.

लेख में कहा गया है कि अब असली अपराधियों तक पहुंचना निश्चित रूप से राहत की बात है, लेकिन सामना ने मांग की है कि गलत स्केच जारी करने के पीछे की जवाबदेही तय की जाए और इसकी गहन जांच हो.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget