एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने 'हिंदुत्व' को लेकर BJP पर साधा निशाना, बाल ठाकरे का जिक्र कर कह दी ये बड़ी बात

Shiv Sena UBT: शिवसेना (UBT) गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर 'हिंदुत्व' के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाने का भी आरोप लगाया है.

Aaditya Thackeray on BJP: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि (उनके दादा) बाल ठाकरे ने अन्य दलों को तोड़ने के लिए कभी हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया. मध्य मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी के साथियों को जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के ‘‘गलत आदेश’’ को लोगों के सामने प्रमुखता से रखने को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया.

क्या बोले आदित्य ठाकरे?
एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद जून 2022 में शिवसेना में विभाजन हो जाने के उपरांत दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे के विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार देने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को याचिकाएं दी थीं. इस बगावत के बाद शिंदे मुख्यमंत्री बन गए थे. अपने आदेश में नार्वेकर ने व्यवस्था दी कि शिंदे का गुट असली शिवसेना है. उन्होंने किसी भी धड़े के किसी भी विधायक को अयोग्य भी नहीं ठहराया. आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘रवींद्र वायकर, किशोर पेडनेकर, राजन साल्वी को जांच एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं ताकि वे एकनाथ शिंदे धड़े में चले जाएं. इन नेताओं के पास छिपाने को कुछ नहीं है, इसलिए वे (उद्धव ठाकरे के प्रति) निष्ठावान बने हुए हैं.’’

की ये अपील
उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि एक भी ‘‘गद्दार’’ लोकसभा, विधानसभा या यहां तक कि निकाय चुनाव न जीत सके. शिवसेना (यूबीटी) शिंदे गुट के नेताओं के लिए ‘‘गद्दार’’ शब्द इस्तेमाल करती रही है. आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘जब मेरे विरोधी मुझे निशाना बनाते हैं तो मैं ऊर्जावान महसूस करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मेरी आलोचना ने उन पर प्रहार किया है और मैं सही रास्ते पर हूं. मेरे दादा (शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे) ने राजनीति, भ्रष्टाचार करने या दलों को तोड़ने के लिए हिंदुत्व का कभी इस्तेमाल नहीं किया.’’

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन वाले दिन छुट्टी की घोषणा के बाद कोर्ट पहुंचे चार छात्र, याचिका में किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget