एक्सप्लोरर

शिवसेना UBT ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक और सूची जारी की, 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना-यूबीटी ने कुछ और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जिनमें वर्सोवा की सीट भी शामिल है.

Maharashtra Shiv Sena UBT Candidates List 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इसमें पार्टी ने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में शिवसेना यूबीटी ने वर्सोवा से हरून खान, घाटकोपर पश्चिम से संजय भालेराव और विले पार्ले से संदिप नाईक को टिकट दिया है.

ये तीनों ही सीटें बीजेपी की हैं. यहां मुकाबला बीजेपी बनाम शिवसेना-यूबीटी का होगा. घाटकोपर विधानसभा सीट मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. पिछला तीन चुनाव यहां से राम कदम ने जीता है. 2009 में मनसे से और बाकी के दो चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट से जीता है. राम कदम फिर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

तीनों सीटों पर बीजेपी बनाम शिवसेना-यूबीटी का मुकाबला

वर्सोवा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के अंतर्गत है. यहां से बीजेपी की भारती लावेकर ने पिछला दो चुनाव जीता है. वर्सोवा से अभी महायुति ने प्रत्याशी नहीं उतारा है. विले पार्ले भी बीजेपी की सीट है. मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के अंदर मौजूद इस  विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पराग अलवानी ने चुनाव जीता था. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार यानी 2024 चुनाव में भी पराग अलवानी को यहां से टिकट दिया है.

महायुति और महाविकास अघाड़ी में अब तक इतनी सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी

शिवसेना ने अब तक अपने 83 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 65 नाम थे जिसमें आदित्य ठाकरे को वर्ली से उतारा गया है. दूसरी सूची भी आज ही जारी की गई थी जिसमें 15 नाम हैं. अब तक महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 71 और एनसीपी एसपी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है. महायुति में बीजेपी ने 99, शिवसेना ने 45, और अजित पवार की एनसीपी  ने भी 45 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. यानी महायुति ने अब तक 189 और महाविकास अघाड़ी 221 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है.

ये भी पढे़ं - क्या माहिम सीट पर अमित ठाकरे का समर्थन करेगी BJP, आशीष शेलार ने राज ठाकरे के बेटे पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget