एक्सप्लोरर

क्या माहिम सीट पर अमित ठाकरे का समर्थन करेगी BJP, आशीष शेलार ने राज ठाकरे के बेटे पर दिया बड़ा बयान

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट से मौजूदा वक्त में एकनाथ शिंदे गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर हैं. शिवसेना ने उन्हें फिर से मौका दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी है. प्रदेश में प्रचार अभियान भी लगातार जारी है. राज्य की माहिम सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. इस बीच बीजेपी नेता आशीष शेलार ने MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन करने को लेकर बड़ी बात कही है. 

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, ''हमें राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहिए. ये अमित ठाकरे का पहला चुनाव है और उन्हें समर्थन दिया जाना चाहिए. इस पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी बात करना चाहिए.''

माहिम सीट पर दिलचस्प हो सकता है चुनाव

महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट से मौजूदा वक्त में एकनाथ शिंदे गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर हैं. शिवसेना ने उन्हें फिर से मौका देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार है. उद्धव गुट ने यहां से महेश सावंत को टिकट दिया है. MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी यहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा.

क्या माहिम सीट पर शिंदे गुट वापस लेगा उम्मीदवार?

राज ठाकरे की MNS ने अब तक 288 सीटों में से 50 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. लोकसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने NDA का पूरी तरह से समर्थन किया था. अब ऐसे में महायुति में अगर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को माहिम सीट पर समर्थन करने पर अंतिम सहमति बनती है तो शिंदे गुट को यहां से अपना उम्मीदवार वापस लेना पड़ सकता है.

महाराष्ट्र में अभी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति की सरकार है. महायुति में शिंदे गुट की शिवसेना के अलावा बीजेपी और अजित पवार की पार्टी एनसीपी शामिल है. बता दें कि 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है, वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: बीजेपी की स्टारक प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी-अमित शाह समेत ये 40 नेता करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget