एक्सप्लोरर

Maharashtra: विज्ञापन सामने के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटा शिंदे गुट, मंत्री दीपक केसरकर बोले- 'गलती से...'

Maharashtra News: शिवसेना के विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है. इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई. मंत्री दीपक केसरकर ने जानें क्या कहा?

Maharashtra Politics: शिवसेना ने जिस विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया है, उसको लेकर अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. शिवसेना नेता और मंत्री दीपक केसरकर ने इसे 'गलती' बता दिया है. उन्होंने कहा कि गलती से विपज्ञापन में ऐसा हो गया होगा.  आज जो विज्ञापन दिया गया है, कल (14 जून) उस बारे में खुलासा किया जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है.

मतभेद होता तो हम साथ क्यों बैठते- दीपक केसरकर

दीपक केसरकर ने कहा कि अगर हमारे (शिवसेना और बीजेपी) बीच कोई मतभेद होता तो हम साथ क्यों बैठते? इतना ही नहीं, लगे हाथ उन्होंने ये भी दावा कर दिया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में 180 सीटों के साथ शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन जीतेगा.

Maharashtra: महाराष्ट्र में KCR की पार्टी ने किया ये बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव से पहले जमीन तलाश रही BRS

विज्ञापन में क्या है?

दरअसल, शिवसेना के विज्ञापन में कहा गया कि 'देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे' लोगों की पसंद है. साथ ही विज्ञापन में मुख्यमंत्री पद के लिए हुए एक सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र के 26.1 फीसदी लोग एकनाथ शिंदे को और 23.2 फीसदी लोग देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। यानी इस सर्वे में सीएम शिंदे को डिप्टी सीएम फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है. शिवसेना के इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे की तस्वीर है. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तस्वीर नहीं होने के चलते उद्धव ठाकरे के गुट के सांसद संजय राउत ने निशाना भी साधा है. 

विज्ञापन पर बीजेपी ने क्या प्रतिक्रिया दी?

वहीं बीजेपी ने इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये चुनाव के नतीजे तय करते हैं कि कौन वोटर्स को कौन सी पार्टी या कौन से नेता पसंद हैं. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget