एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में KCR की पार्टी ने किया ये बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव से पहले जमीन तलाश रही BRS

Maharashtra Elections: बीआरएस  के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के उद्देश्य से पिछले महीने पार्टी विस्तार अभियान शुरू किया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने राज्य में अपनी जड़ें जमानी शुरू कर दी हैं.  पार्टी के एक नेता ने महाराष्ट्र के 15,000 गांवों से लगभग 3.5 लाख नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने का दावा किया है.  बीआरएस  के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम राव ने महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के उद्देश्य से पिछले महीने पार्टी विस्तार अभियान शुरू किया था. बीआरएस की किसान सेल के प्रमुख माणिक कदम ने बताया कि उनकी पार्टी ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए महाराष्ट्र में अब तक 2 लाख नए पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ा है. उन्होंने कहा कि जहां इंटरनेट की दिक्कत है वहां हमने ऑफलाइन तरीके से कार्यकर्ताओं को जोड़ा है. उन्होंने कहा कि ऑफलाइन माध्यम से भी हमें अपने विभिन्न विंगों के लिए 1.5 लाख नए पार्टी कार्यकर्ता मिले हैं. कदम ने कहा कि हमारा यह अभियान 22 जून तक चालू रहेगा.

महाराष्ट्र, एमपी के कई नेता बीआरएस में हुए शामिल
बता दें कि रविवार को सीएम के चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में हैदराबाद में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई नेता बीआरएस में शामि हुए. मध्य प्रदेश से रविवार को पार्टी में शामिल होने वालों में जुन्नारदेव निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदास उइके, सर्वजन कल्याण पार्टी के अध्यक्ष संजय यादव, गोंडवाना पार्टी के अध्यक्ष शोभाराम बालावी, भुवन सिंह कोरम, लक्ष्मण मस्कोले और कई अन्य शामिल हैं.

'देश की प्रगति के मामले में दिशाहीन हो गई है केंद्र सरकार'
इस मौके पर राव ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी देश की प्रगति के मामले में दिशाहीन हो गई है और यही कारण है कि आजादी के 77 साल बाद भी देश वांछित प्रगति करने में विफल रहा है.  उन्होंने कहा कि लोगों को काम करने वाली सरकार की जरूरत है न कि नाम वाली सरकार की. चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक निकाय चुनावों में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे झूठे वादों और नफरत भड़काने के लिए किए का रहे कृत्यों को रोकने में असफल रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में अगले साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शिवसेना का विज्ञापन- 'देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे', संजय राउत का तंज- 'फडणवीस आपका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget