एक्सप्लोरर

क्या जयंत पाटील होंगे सीएम का चेहरा? शरद पवार ने बड़ी जिम्मेदारी देने पर साफ की तस्वीर

Maharashtra Election 2024: शरद पवार ने कहा कि एमवीए में सीएम फेस के ऐलान के मुद्दों को सुलझा लिया गया है. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे की चर्चा में वो प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हैं.

Maharashtra News: एनसीपी-एसपी शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी में 200 सीटों को लेकर सहमति बन गई है. सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बातचीत में शरद पवार ने साथ ही कहा कि वो सीट-साझेदारी की चर्चा में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हैं. जयंत पाटील हमारी पार्टी की तरफ से चर्चा कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव है और 23 नवंबर को मतगणना होनी है. शरद पवार ने कहा कि जो जानकारी जयंत पाटील ने दी है, उसके मुताबिक 288 में से 200 सीटों पर सहमति बन गई है. जब उनसे पूछा गया कि एनसीपी-एसपी ने सतारा जिले में कौन-कौन सी सीटें मांगी हैं? इस पर शरद पवार ने कहा कि सीट साझेदारी पर फैसला जयंत पाटील करेंगे. 

हरियाणा के नतीजे का नहीं होगा असर- शरद पवार
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है ऐसे में महाराष्ट्र को लेकर इंडिया गठबंधन की क्या रणनीति रहेगी? इस सवाल पर शरद पवार ने कहा कि बीजेपी उस वक्त सत्ता में थी और वह सत्ता को बरकरार रख पाई. हम हरियाणा के नतीजों का अध्ययन कर रहे हैं लेकिन हम साथ ही जम्मू-कश्मीर के नतीजे भी देख रहे हैं. मुझे नहीं  लगता कि हरियाणा के नतीजों का असर महाराष्ट्र चुनाव पर होगा. 

पार्टी सिंबल पर यह बोले शरद पवार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एनसीपी-एसपी के उस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है जिसमें ट्रम्पेट के सिम्बॉल को फ्रीज करने की मांग की गई है. इस पर शरद पवार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सूचित किया है कि हमारी पार्टी का सिंबल क्लीयर नहीं है, अब उन्होंने इसे बड़ा किया है और यह स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है. हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि सिंबल हमें प्रभावित नहीं करेगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ निर्दलियों को ट्रम्पेट का सिंबल दिया गया था.

क्या जयंत पाटील होंगे सीएम चेहरा?
वहीं, एमवीए के सीएम चेहरे को लेकर शरद पवार ने कहा कि तीनों पार्टियों के बीच मुद्दे का समाधान कर लिया गया है. बता दें कि बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने जयंत पाटील को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का इशारा किया था. जब इस पर पूछा गया तो शरद पवार ने कहा कि पाटील के पास बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट का महाराष्ट्र पर पड़ेगा असर? शरद पवार ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget