एक्सप्लोरर

Sharad Pawar: शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, अब हेल्थ को लेकर आया ताजा अपडेट

Sharad Pawar Health Update: एनसीपी (एससीपी) की पुणे ईकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के मुताबिक शरद पवार बारामती स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं. आज उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.  

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने स्वास्थ्य कारणों के चलते सोमवार (6 मई) को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. एनसीपी (एससीपी) की पुणे ईकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि पवार के स्वास्थ्य कारणों के चलते सोमवार को होने वाली राजनीतिक रैलियों समेत उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. 

प्रशांत जगताप के मुताबिक रविवार को जब वह अपनी बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के समर्थन में बारामती में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, उस समय पवार को गले में कुछ परेशानी हुई थी. 

फिलहाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) अध्यक्ष बारामती स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं. वह महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं. बारामती लोकसभा सीट पर उनकी बेटी और तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है. बारामती सीट सहित राज्य की 11 लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा.

चिकित्सकों ने दी ये सलाह

शरद पवार के पोते और NCP विधायक रोहित पवार के मुताबिक अब उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन आराम की जरूरत है. पिछले 20 दिनों में रोज 4 घंटे नींद मिलने से वह थकावट महसूस कर रहे थे, इसलिए आज की चुनावी सभा में वो प्रचार के लिए नहीं जा पाएंगे. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

इस वजह से बिगड़ी तबीयत

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से शरद पवार एनसीपीएससीपी की बैठकों और कार्यक्रमों की योजना बनाने में लगातार व्यस्त रहे हैं. पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए वह लगातार चुनावी कार्यक्रम में खुद शिरकत कर रहे हैं. रविवार को जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी उस समय भी वो अपनी बेटी सुप्रिया सुले के पक्ष में बारामती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे. कुछ दिन पहले वह अहमदनगर जिले में नीलेश लंके के लिए प्रचार करने आने के बाद कहा था कि उनके गले में खराश है. 

'...तब तक मैं अपनी आंखें बंद नहीं करूंगा', पार्टी की बैठक में भावुक होकर और क्या बोले रोहित पवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget