एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडनवीस को लिखी चिट्ठी, रिक्वेस्ट करते हुए की ये मांग

Maharashtra Journalists Murder: महाराष्ट्र में एक पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या के मामले को देखने के लिए संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है.

Maharashtra Crime News: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर रत्नागिरी में पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या के मामले को देखने का अनुरोध किया है. महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या का मामला धीरे-धीरे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. हत्या के विरोध में मुंबई भर के पत्रकार मंत्रालय में गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित थे और विरोध जताया था. पत्रकार वारिशे (48) को सोमवार को एक एसयूवी ने कुचल दिया था जिसे कथित तौर पर जमीन कारोबारी पंढरीनाथ अंबरकर चला रहे थे.

पीसीआई ने की निंदा
भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक पत्रकार की कथित हत्या की निंदा की और राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी. पीसीआई की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र सरकार को उसके मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के माध्यम से जल्द से जल्द मामले के तथ्यों पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. पीसीआई के एक बयान में कहा गया है कि इसी तरह के निर्देश रत्नागिरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी जारी किए गये हैं.

क्या है मामला?
पत्रकार शशिकांत वारीशे (48) के दो पहिया वाहन को रत्नागिरी जिले के राजापुर में एक पेट्रोल पंप के पास एक एसयूवी कार ने सोमवार को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे और अगले दिन एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. आरोप है कि यह गाड़ी अंबरकर चला रहा था. वारीशे ने स्थानीय मराठी दैनिक में अंबरकर के खिलाफ एक लेख लिखा था और उसी दिन उनके साथ यह घटना हुई.

यह आरोप लगाया गया है कि अंबरकर इलाके में हर उस व्यक्ति को धमकी देता था, जो क्षेत्र में प्रस्तावित रिफाइनरी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करता था. अंबरकर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: गजब की स्पीड और इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें- स्टोपेज और किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नान पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नान पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर कर CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मन दुख से भरा...'
नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर कर CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मन दुख से भरा...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget