एक्सप्लोरर

नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर कर CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मन दुख से भरा...'

Nana Patekar Death News: देवेंद्र फडणवीस अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से बेहद दुखी हैं. उन्होंने  सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है और लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है. 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. हिंदी और मराठी सिनेमा के एक बेमिसाल अभिनेता नाना पाटेकर ने गोवा के मणिपाल अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली. वो अपने  दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से बेहद दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है और लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है. 

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, 'केबीसी' में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

'ये गहरा सदमा देने वाला है'

देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, 'दिग्गज अभिनेता और मेरे करीबी दोस्त नाना पाटेकर का अचानक और असमय जाना दिल को गहरा सदमा देने वाला है.  मन दुख से भरा हुआ है.  नाना जितने शानदार पर्दे पर थे, उतने ही शानदार उनके विचार भी थे. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा दौर दिया.  इनमें भी, एक देशभक्त के तौर पर उनकी छवि दर्शकों के दिलों में गहराई तक बसी. 'क्रांतिवीर' से लेकर 'नटसम्राट' तक, अपने सफर में उन्होंने अभिनय का जो शानदार और बेजोड़ ताना-बाना बुना, उसकी कोई मिसाल नहीं है.  इसलिए, एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है.'

 

'साफगोई और निडरता नाना की पहचान'

फडणवीस ने अपने पोस्ट में बताया कि नाना की पहचान साफगोई और निडरता थे, लेकिन जब से वो मुख्यमंत्री बने, उन्होंने हमेशा उनके भीतर एक संवेदनशील इंसान को देखा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जब हमने 'जलयुक्त शिवार अभियान' शुरू किया, तो नाना खुद इसके समर्थन में आगे आए. मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर उन्होंने 'नाम फाउंडेशन' की स्थापना की और गांवों में जाकर खुद काम किया.'

'किसानों की मदद के लिए रहे हमेशा आगे'

फडणवीस ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे नाना किसानों की मदद हो या सूखे के समय सहायता का हाथ बढ़ाना हो, वो हमेशा सबसे आगे रहते थे. इस साल भी, जब हम सूखे का सामना कर रहे हैं तो नाना मदद के लिए आगे आते, लेकिन आज वो हमें इतनी अचानक छोड़कर चले गए. फडणवीस ने लिखा, 'मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवार और प्रशंसकों के दुख में शामिल हैं. 

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget