एक्सप्लोरर

‘…तो बाहर निकलो’, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जिक्र कर संजय राउत ने ये क्या कह दिया

Sanjay Raut on Suryakumar Yadav: संजय राउत ने सूर्यकुमार यादव के पाक कप्तान से हाथ न मिलाने के बयान को ढोंग बताया और कहा कि अगर खेलना नहीं था तो टीम को बाहर निकल जाना चाहिए था.

एशिया कप 2025 में भारत (131/3, 15.5 ओवर) बनाम पाकिस्तान (127/20 ओवर) मैच होने पर संजय राउत खासा नाराज हैं. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत मैच वाले दिन (रविवार, 14 सितंबर) से ही केंद्र सरकार, आईसीसी चेयरमैन जय शाह और इंडियन क्रिकेट टीम पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच संजय राउत ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर बड़ा हमला बोला है. 

सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए पाक की टीम से हाथ नहीं मिलाया था. इसपर संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान से हाथ न मिलाने से पाप नहीं धुलता.

'अगर नहीं खेलना था तो बाहर निकलो'
संजय राउत ने सूर्यकुमार यादव पर भड़कते हुए कहा, "मैदान पर मैच खेला गया. पाकिस्तानी के अधिकारियों से हाथ मिलाए गए. हमने देखा. यह ढोंग पीएम मोदी को शोभा देता है. सूर्यकुमार यादव को अगर खेलना था तो खेलो, नहीं खेलना था तो बाहर निकलो."

'हाथ नहीं मिलाया जैसे बहाने मत दो'
भारतीय कप्तान पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा, "पैसे जाते तो जाते, लेकिन जय शाह की टीम अगर सच में देशभक्त होती तो मैच खेलने ही नहीं जाती. 'हाथ नहीं मिलाया' जैसे बहाने मत दो. आपने गंदगी खाई है और अब आपके मुंह से वही बदबू आ रही है."

बीजेपी पर भी साधा निशाना
संजय राउत का कहना है कि भारत में आतंकवाद फैलाने वालों के हाथ को मजबूत करने का राष्ट्रीय कार्य बीजेपी सरकार ने पूरा किया. रविवार को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के माध्यम से बीजेपी सरकार ने आतंकवादियों का खुलकर समर्थन किया और आर्थिक मदद पहुंचाई. हर भारतीय नागरिक को इस कृत्य की निंदा करनी चाहिए.

एकनाथ शिंदे गुट पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि शिंदे गुट ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार का खासतौर पर अभिनंदन किया. यह उन भारतीय महिलाओं का अपमान है जिनकी मांग से सिंदूर पोंछ दिया गया है. इसे शुद्ध हिंदी में ‘चाटुकारिता’ कहते हैं. इस बहाने उनके हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का ढोंग निर्वस्त्र हो गया. अरे, थू है तुम्हारे ढोंग पर, पाखंड पर.

IND Vs PAK में सूर्यकुमार यादव का स्कोर
एशिया कप के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए और इंडिया को 129 का लक्ष्य दिया. कुलदीप यादव ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को 128 रन पर रोक दिया. 

भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर यह जीत हासिल कर ली. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में 47 रन बनाए. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget