एक्सप्लोरर

जब नरेंद्र मोदी की यह बात सुनकर हैरान रह गए थे देवेंद्र फडणवीस, याद की अपनी पहली मुलाकात

Devendra Fadnavis News: सीएम फडणवीस ने बताया कि युवावस्था में नागपुर में नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी. CM फडणवीस उनकी सादगी और संघ के प्रति समर्पण से प्रभावित हुए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात याद की और बताया कि पीएम मोदी ने उनके जीवन को कितना प्रभावित किया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम फडणवीस ने लिखा कि जब वे युवा नेता थे तो नागपुर में उनकी और नरेंद्र मोदी की पहली बार बातचीत हुई, जिसे वे आज भी याद करते हैं.

एक्स पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने लिखा, "जब मैं नरेंद्र मोदी से पहली बार मिला था, मुझे अंदाज़ा नहीं था कि यह पल मुझ पर इतनी गहरी छाप छोड़ जाएगा. मैं उस समय एक युवा मेयर था और अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं से सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहता था."

उन्होंने बताया, "रेशमबाग में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया था. मैं तब भारतीय जनता युवा मोर्चा, नागपुर का अध्यक्ष भी था और इसलिए आयोजन की जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी. हमने सभी अतिथियों के लिए खास इंतजाम किए थे. सभी गणमान्य के लिए रेस्टहाउस तैयार थे."

रेस्ट हाउस छोड़ छोटे कमरे में रहना चाहते थे नरेंद्र मोदी
सीएम फडणवीस ने बताया कि जब नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले डॉ. हेडगेवार की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मैंने उनसे पूछा कि वे कहां ठहरना पसंद करेंगे. मुझे लगा था कि वह बाकी नेताओं के साथ रेस्ट हाउस में रुकने की बात कहेंगे. हालांकि, उन्होंने ऐसा किया नहीं. इसके बजाय, उन्होंने बस इतना कहा कि वह रेशमबाग के अंदर संघ कार्यकर्ताओं के लिए बने छोटे से कमरे में रहना चाहते हैं.

जब सीएम फडणवीस रह गए हैरान
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मैं उनकी इच्छा सुनकर हैरान रह गया. यह नरेंद्र मोदी की विनम्रता और संघ की परंपरा से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. पूरे कार्यक्रम में उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया और इस बात का खास ध्यान रखा कि सभी प्रतिभागी सहज महसूस करें."

सीएम ने कहा कि वह पहली मुलाकात नरेंद्र मोदी के प्रति मेरे दिल में गहरी छाप छोड़ गई. मैंने एक ऐसे नेता को देखा जो विलासिता से ज़्यादा सादगी को और पद से ज़्यादा सेवा को महत्व देता था. नरेंद्र मोदी की यही छवि मेरे मन में हमेशा बनी रही.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget