एक्सप्लोरर

पार्टी छोड़ कर गए नेताओं को संजय राउत का साफ जवाब, 'हम किसी भी साथी को...'

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव शिवसेना यूबीटी की ही जीत होगी. साथ ही पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी उन्होने बयान दिया है.

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत वाराणसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने बीजेपी की योगी सरकार को हाथरस मामले पर जमकर आड़े हाथों लिया. इसके अलावा उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को दो टूक जवाब दे दिया. संजय राउत ने कहा कि पार्टी छोड़कर गए किसी भी साथी को नहीं लेंगे. इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) की जीत होगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. 

महाराष्ट्र की अगर हम बात करें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसी साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बार महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था. एमवीए ने राज्य की 48 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी. उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटों पर जीत मिली थी.

इससे पहले भी संजय राउत ने हाथरस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि भगदड़ की वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) नेता हाथरस मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ भी जोड़ा था. 

उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी मंदिरों में जाते हैं, बलि चढ़ाते हैं, जिसके बाद लोग उन्हें भारी संख्या में फॉलो करते हैं. अब अगर ऐसी परिस्थिति में अगर भगदड़ मचती है, तो यकीन मानिए इसके लिए हम सभी लोग जिम्मेदार होंगे.''

लालू प्रसाद के बयान का भी किया समर्थन

उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने लालू प्रसाद के बयान पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जो कहा है वो सही कहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुमत गंवा दिया है और केंद्र की एनडीए सरकार दो बैसाखियों के सहारे है, इसलिए सरकार नहीं चलने वाली है. 

ये भी पढ़ें:

लालू यादव के सरकार गिरने वाले दावे पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'हमारी सीटें कुछ कम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget