एक्सप्लोरर

लालू यादव के सरकार गिरने वाले दावे पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'हमारी सीटें कुछ कम...'

Ramdas Athawale News: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि अगस्त में हमारी सरकार गिर जाएगी लेकिन उन्हें समझना होगा कि अभी हमारे पास बहुमत है.

Ramdas Athawale On Lalu Prasad Yadav Statement: केंद्र की एनडीए सरकार के गिरने को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर सियासत तेज हो गई है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास कुछ सीटों जरूर कम आई हैं, लेकिन सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है.

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा, ''लालू प्रसाद यादव एक आदरणीय नेता हैं. वो समाजवादी विचारधारा से आए हैं. लालू यादव कहते हैं कि अगस्त में हमारी सरकार गिर जाएगी लेकिन उन्हें समझना होगा कि अभी हमारे पास स्पष्ट बहुमत है''.

पीएम मोदी के नेतृत्व में 5 साल चलेगी सरकार- अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''बीजेपी के पास कुछ सीटों जरुर कम आई है, ये बात सही है. हमारी सीटें कम आने के लिए अलग-अलग कारण हैं. यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिमबंगाल और राजस्थान ये चार राज्यों में हमारी सीटें और ऊपर जा सकती थीं लेकिन वहां आरक्षण के मुद्दे पर नुकसान हुआ है. मुझे लगता है कि ये सरकार गिरने की कोई संभावना नहीं है. हमारे साथ नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हैं. बाकी की और सभी पार्टियां हैं. सरकार पांच साल तक चलेगी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार मजबूत है''.

लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा था?

आरजेडी के स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार (5 जुलाई) को दावा करते हुए कहा कि अगस्त में केंद्र की एनडीए सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि यह सरकार बैसाखियों के सहारे बनी है, इसलिए यह ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है. उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार बहुत कमजोर है. उसकी नींव बहुत कमजोर है. इस सरकार का अपना कोई सिद्धांत नहीं है. सिद्धांत को ताक पर रखकर यह सरकार सत्ता में आई है. बहुत मुमकिन है कि अगस्त तक यह सरकार गिर जाएगी.''

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, नवी मुंबई में विदेशी नागरिकों के लिए खुलेगा डिटेंशन सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget