एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का बड़ा बयान- 'मुझे नहीं लगता कि शरद पवार जीते जी बीजेपी से...'

Maharashtra Politics: एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई मुलाकात से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच संजय राउत ने कहा कि शरद पवार अपनी पार्टी को फिर से खड़ा कर रहे हैं.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार अपने जीते जी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से हाथ नहीं मिलाएंगे. राउत ने मुंबई में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रधानमंत्री अगले साल 2024 में दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश उस 'शुभ' घड़ी का इंतजार कर रहा है.

राज्य सभा सदस्य ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि शरद पवार जब तक जीवित हैं तब तक बीजेपी से हाथ मिलाएंगे. वह अपनी पार्टी का पुनर्निर्माण कर रहे हैं.” शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र में विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस की सहयोगी है. शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर शरद पवार और उनके भतीजे तथा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हुई बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई.

Maharashtra: महाराष्ट्र में दिलचस्प हुई सियासत! अब शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा बयान

यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार ने बैठक के दौरान शरद पवार को कोई पेशकश की थी, राउत ने कहा, “अजित पवार इतने बड़े कब हो गए कि शरद पवार को ऑफर दें.” राउत ने कहा, “यह शरद पवार ही हैं जिन्होंने अजित पवार को बनाया. शरद पवार चार बार राज्य मुख्यमंत्री रहे और कई बार केंद्रीय मंत्री रहे.” उनकी टिप्पणी शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें कहा गया है कि शरद पवार और उनके भतीजे के बीच लगातार बैठकें एनसीपी संस्थापक की छवि को खराब कर रही हैं.

मराठी दैनिक ने यह भी कहा कि यह देखना दिलचस्प है कि अजित पवार अक्सर अपने चाचा से मिल रहे हैं और चाचा भी इससे परहेज नहीं कर रहे हैं. पिछले महीने पुणे में बैठक के बाद, शरद पवार और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे तवज्जो न देते हुए कहा था कि यह एक गुप्त बैठक नहीं थी. अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी का विद्रोही खेमा वरिष्ठ पवार से उन्हें आशीर्वाद देने का आग्रह कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget