एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में दिलचस्प हुई सियासत! अब शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा बयान

Ajit Pawar Sharad Pawar Meeting: जब से शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई है, महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इस मुलाकात के मायने निकाले जाने लगे हैं.

Maharahtra News: शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पिता और भाई के बीच क्या बातचीत हुई है. गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं. लगातार इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. शनिवार को शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात पर शरद पवार का भी बयान आ चुका है और साफ कर चुके हैं कि इसका महाविकास अघाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं अजित पवार भी इस पर विस्तार से बोल चुके हैं.

अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते पुणे में उनके चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी मुलाकात के दौरान कुछ खास बात नहीं हुई. कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब (शरद पवार) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं. मीडिया परिवार के सदस्यों के बीच हुई बैठक को तरह-तरह का प्रचार दे रहा है, जिससे भ्रम पैदा हो रहा है. यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि बैठक में कुछ भी असामान्य हुआ.’’

शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई ‘गुप्त’ बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी मौजूद थे. कार में छिपकर परिसर छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि वह कार में नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं चोरी-छिपे नहीं गया था. मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो खुलेआम घूमता है. मेरे छिपने का कोई कारण नहीं था...मैं उस कार में नहीं था.’’

Raj Thackeray Statement: MNS अध्यक्ष राज ठाकरे का चंद्रयान पर बड़ा बयान, कहा- 'मुंबई-गोवा हाईवे पर चांद जैसे खड्डे...'

शरद पवार 12 अगस्त को दोपहर बाद एक बजे के आसपास कोरेगांव पार्क क्षेत्र में व्यवसायी अतुल चोरडिया के आवास पर पहुंचे और शाम पांच बजे के आसपास निकलते हुए दिखाई दिए. उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कथित तौर पर शाम पौने सात बजे एक कार में परिसर से बाहर निकलते देखा गया.

इस साल जुलाई में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने वाले अजित पवार ने कहा कि उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने वरिष्ठ पवार से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि पवार परिवार का व्यवसायी अतुल चोरडिया के साथ दो पीढ़ियों से संबंध था. अजित पवार ने कहा, ‘‘चोरडिया ने पवार साहब को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था. उन्हें वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के बाद वहां जाना था और चूंकि उनके साथ जयंत पाटिल भी थे, इसलिए वह भी साथ गए. मैं चांदनी चौक पुल का उद्घाटन पूरा करने के बाद वहां पहुंचा.’’ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये उप मुख्यमंत्री कोल्हापुर में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget