सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
साल 2026 में अब तक कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं. अगर आप कुछ सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं, तो इन 12 सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.

साल 2026 में OTT पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को सस्पेंस, थ्रिल और जबरदस्त ड्रामे का भरपूर डोज दे रही हैं. अगर आप भी कुछ नया और दिलचस्प देखने की तलाश में हैं, तो ये 12 शानदार वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
'तस्करी: द स्मगलर वेब'
इमरान खान की 'तस्करी: द स्मगलर वेब' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात भारतीय सीमा शुल्क सेवा के अधिकारियों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में टोटल 7 एपिसोड हैं. ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

'फ्रीडम एट मिडनाइट'
'फ्रीडम एट मिडनाइट' 2024 में रिलीज हुई एक ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज है. ये सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. ये भारत की आजादी और 1947 के पार्टीशन के दौरान बंद दरवाजों के पीछे हुए राजनीतिक फैसलों और बड़े नेताओं के संघर्ष की सच्ची ऐतिहासिक कहानी है. इसका सीजन 2 इस साल रिलीज हुआ.

'स्पेस जेन: चंद्रयान'
'स्पेस जेन: चंद्रयान' 5 एपिसोड की एक ड्रामा सीरीज है जो चंद्रयान-2 की असफलता के बाद के तनाव, संघर्ष और फिर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक इसरो के वैज्ञानिकों के सफर को दिखाती है.

'कोहरा'
'कोहरा' नेटफ्लिक्स की एक क्राइम-ड्रामा और सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो अपराध की जांच के साथ-साथ वहां के पारिवारिक रिश्तों, टूटे हुए सामाजिक ताने-बाने और गहरे दबे रहस्यों को दिखाती है. इसके 2 सीजन आ चुके हैं.

'चिरैइया'
'चिरैइया' साल 2026 में रिलीज हुई एक सामाजिक ड्रामा वेब सीरीज है. ये सीरीज मैरिटल रेप जैसे मुद्दे को उठाती है. इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं. ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
'दलदल'
भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' एक डार्क क्राइम थ्रिलर कहानी है, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज स्ट्रीम हो रही है. इसकी कहानी डीसीपी रीता फरेरा (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पास्ट के दर्द से जूझते हुए मुंबई के समाजसेवियों को बेरहमी से मारने वाले एक साइको सीरियल किलर का शिकार करती हैं.
'मामला लीगल है'
'मामला लीगल है' नेटफ्लिक्स की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है. ये सीरीज दिल्ली के एक काल्पनिक 'पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट' के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां के वकील और कर्मचारी अजीबोगरीब और अनोखे केसों को अपने देसी जुगाड़ से सुलझाते हैं. इसका दूसरा सीजन 2026 में रिलीज हुआ.
'सीक्रेट स्टोरीज: रॉसलिन'
'सीक्रेट स्टोरीज: रॉसलिन' एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है. ये मलयालम सीरीज रोसलिन नाम की लड़की की कहानी है, जिसे हरी आंखों वाले एक रहस्यमयी शख्स के बार-बार डरावने सपने आते हैं. ये जियॉ हॉटस्टार पर अवेलेबल है.
'अनदेखी: द फाइनल बैटल'
'अनदेखी: द फाइनल बैटल' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अनदेखी' का चौथा और आखिरी सीजन है. सीजन 4 सोनी लिव रिलीज हुआ था. 'अनदेखी' एक शक्तिशाली और रसूखदार परिवार की कहानी है जो एक शादी में की गई हत्या को छुपाने की कोशिश करता है, जिसके बाद पुलिस, गवाहों और खुद परिवार के अंदर सत्ता और बदले की एक खूनी जंग शुरू हो जाती है.

'मटका किंग'
'मटका किंग' एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है. 1960 के दशक के मुंबई पर आधारित इस सीरीज में विजय वर्मा के किरदार बृज भट्टी की कहानी दिखाई गई है, जो 'मटका' नाम का जुए का खेल शुरू करके अपनी किस्मत और पहचान बदलने निकलता है. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

'गुल्लक' सीजन 5
'गुल्लक' सीजन 5 एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. मिश्रा परिवार की ये सीरीज रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और मिडिल क्लास परिवार की छोटी-बड़ी परेशानियों को मजेदार और अंदाज में दिखाती है. पांचवें सीजन में परिवार बदलते वक्त के साथ नए अनुभवों और चुनौतियों का सामना करता है. ये सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है.
'एस्पिरेंट्स'
'एस्पिरेंट्स' TVF की पॉपुलर ड्रामा सीरीज है, जो UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी, संघर्ष और दोस्ती की कहानी दिखाती है. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.























