एक्सप्लोरर

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

योगेंद्र यादव ने कहा कि सड़क पर तख्तापलट की स्थिति न आए ये चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की जम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी व्यवस्था बनी रहे कि जो कुछ परिवर्तन हो वो चुनाव के जरिए हो.

एडवोकेट प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने सड़क पर तख्तापलट और भारत में रिजीम चेंज को अलग-अलग बताया. योगेंद्र यादव ने कहा, 'रिजीम चेंज के दो अर्थ हो सकते हैं. रिजीम चेंज का मतलब अगर सत्ता परिवर्तन है तो बिल्कुल अधिकार है. लोकतंत्र में चुनाव किस लिए होते हैं, सत्ता परिवर्तन की संभावना को खोलने के लिए होते हैं. इसमें कोई ऐतराज की बात नहीं है. अगर रिजीम चेंज का मतलब सड़क पर तख्तापलट है तो ये भारत का मॉडल नहीं है. प्रशांत भूषण ने कतई ये नहीं कहा है. मैं ये नहीं समझता कि ये इस आंदोलन की मांग है.'

योगेंद्र यादव ने कहा, 'सड़क पर तख्तापलट की स्थिति न आए ये चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की जम्मेदारी है. इस देश में इतनी न्यूनतम व्यवस्था बनी रहे कि जो कुछ परिवर्तन हो वो चुनाव के जरिए हो, लेकिन उसके लिए आपको सुनिश्चित करना पड़ेगा कि फेयर इलेक्शन हों. आपने कितने विदेश घुसपैठिए के नाम लिस्ट से लटाए हैं उसकी लिस्ट दे दीजिए. पूरे देश को पता लग जाए कि 13 करोड़ में से कितने विदेशी लोग निकले थे.'

SSR से मुझे दिक्कत नहीं: योगेंद्र यादव

चुनाव आयोग ने गुरुवार को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया. इस पर योगेंद्र यादव ने कहा, 'मुझे एसएसआर से कोई समस्या नहीं है. आपको स्पशल रिवीजन (SR) की जरूरत क्यों पड़ गई. कौन छूट गए, कैसे छूट गए. आपने कुछ किया था जो छूट गए. अब चुनाव आयोग को लग रह है कि हां हमने गलती से करोड़ों लोगों के नाम काट दिए हैं. अब हम कोशिश करेंगे उन करोड़ों में से कुछ लोग जुड़ जाएं ताकि लोगों का मुंह बंद हो जाए.'

प्रशांत भूषण का रिजीम चेंज वाला बयान

एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने रिजीम चेंज वाला बयान दिया, जिससे देश में राजनीति गरमाई हुई है. प्रशांत भूषण ने कहा, ‘सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है... हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक ढंग से हों, लेकिन अगर इसी तरह की बर्बरता जारी रही तो सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा.’ उन्होंने कहा, ‘हां, हम सभी रिजीम चेंज चाहते हैं. इसमें क्या गलत है? बीजेपी ने रिजीम चेंज के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए कोई साजिश रची जा रही है.'

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget