एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने कांग्रेस को चेताया, BJP की जीत के बाद EVM पर उठाए सवाल

Sanjay Raut on EVM: तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने EVM पर सवाल उठाए हैं. इसके साथ-साथ सांसद राउत ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को चेताया भी है.

Sanjay Raut on Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार के नजदीकी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुकूल राजनीति करते रहेंगे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में और मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) संबंधी आशंका को उठाने का आह्वान किया.

EVM को लेकर उठाए सवाल
उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जब मतपत्र (डाक मतपत्र) की गिनती हो रही थी तब कांग्रेस 199 सीट पर आगे चल थी लेकिन ईवीएम से गिनती शुरू होने के साथ ही परिस्थिति बदल गई. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस तेलंगाना में विजयी रही. इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए. 

2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेस को चेताया
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का संदर्भ देते हुए राउत ने कहा, ‘‘अगर गांधी परिवार के आसपास के लोग मोदी तथा शाह (केंद्रीय मंत्री अमित शाह) के अनुकूल राजनीति करेंगे तो 2024 में और खतरा होगा.’’ कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था.

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मोदी का ‘जादू’ तीन राज्यों में काम आया लेकिन यह तेलंगाना में नहीं चला. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि यह भ्रम है कि कांग्रेस मोदी को हरा नहीं सकती. उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव का संदर्भ देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हराया है. राउत ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत और भूपेश बघेल ने मुकाबला किया लेकिन इसके बावजूद दोनों राज्यों में कांग्रेस की हार हुई.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: 'देवेंद्र फडणवीस को अब समझदार हो जाना चाहिए, नहीं तो हम उनकी...', मनोज जरांगे ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget