एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारे पर संजय राउत बोले, 'नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू...'

Maharashtra News: संजय राउत ने दावा किया है कि विभागों के बंटवारे से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को इन्हें संतुष्ट करना चाहिए.

Maharashtra News: मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारे के बाद से विपक्ष बीजेपी को निशाने पर ले रहा है. विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने बड़े मंत्रालय अपने पास रखे हैं, जबकि सहयोगी को अहम विभाग नहीं दिए गए हैं. वहीं अब शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी बीजेपी हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के शरद पवार पर दिए गए बयान का भी जवाब दिया है. 

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद बीजेपी के सहयोगी नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू असंतुष्ट आत्माएं हैं." यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार के लिए इस्तेमाल किए गए 'भटकती आत्मा' शब्द का जवाब देते हुए कहा कि यह 'भटकती बेचैन आत्मा' तब तक शांत नहीं होगी जब तक केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकारों को हटा नहीं देती. 

'असंतुष्ट आत्माओं को संतुष्ट करे बीजेपी'
राज्यसभा सदस्य ने कहा, "अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लगता है कि केंद्र की एनडीए सरकार देश के हित में नहीं है, तो उन्हें इसे गिरा देना चाहिए. केंद्र में दो (बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार और (टीडीपी प्रमुख) चंद्रबाबू नायडू 'असंतुष्ट आत्माएं' हैं. बीजेपी को इन दोनों अतृप्त आत्माओं को संतुष्ट करना चाहिए."

शिवसेना सांसद, संजय राउत ने कहा, "जिस तरह से विभागों का आवंटन किया गया है, ऐसा लगता है कि सभी आत्माएं खासतौर पर बीजेपी के सहयोगी असंतुष्ट हैं. बुधवार को पोर्टफोलियो आवंटन में, नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड के ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय मिले, जबकि टीडीपी के के राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला."

पीएम मोदी पर बोला हमला
संजय राउत ने दावा किया, "बीजेपी ने सब कुछ अपने पास रख लिया. शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कोई मुस्लिम मंत्री नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था. वे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार डालना चाहते हैं."

'इसलिए मुस्लिमों को नहीं मिला मंत्री पद'
राउत ने आरोप लगाया, "उन्हें (बीजेपी) लगता है कि मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया, यही वजह है कि वे कैबिनेट में एक भी मुस्लिम नेता नहीं हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में कोई जान नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इन पार्टियों का गठन डर के कारण और शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को कमजोर करने के मकसद से किया गया था."

ये भी पढ़ें

नतीजों का इफेक्ट! उद्धव ठाकरे को लेकर BJP हुई नरम, कहा, 'कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget