एक्सप्लोरर

'कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे एकनाथ शिंदे', संजय राउत के दावे से मची खलबली

Sanjay Raut News: संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे एक समय कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे. राउत ने इस दौरान कांग्रेस नेता अहमद पटेल का भी जिक्र किया. हालांकि, पृथ्वीराज चव्हाण ने इसे नकार दिया.

Sanjay Raut on Eknath Shinde: उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने हाल ही में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि एक समय एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे. हालांकि, संजय राउत ने सटीक समय या साल के बारे में जानकारी नहीं दी. इस दौरान संजय राउत ने कांग्रेस से सीनियर नेता रहे दिवंगत अदम पटेल का भी जिक्र किया. 

संजय राउत ने कहा, "मैं सब जानता हूं उस समय क्या चल रहा था. अहमद पटेल अब हमारे बीच नहीं हां, इसलिए मैं कुछ ज्यादा कहना नहीं चाहता, क्योंकि अहमद पटेल अब इस बात को सिद्ध करने के लिए हमारे साथ मौजूद नहीं हैं." जानकारी के लिए बता दें, अहम पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को हुआ था. 

पृथ्वीराज चव्हाण ने सिरे से नकारा दावा
न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से जब उनसे इस बारे में और सवाल किए गए तो संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से सवाल करें. फिर, जब पृथ्वीराज चव्हाण से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने संजय राउत के दावे को सिरे से नकार दिया. 

संजय राउत के बयान पर शिवसेना का रिएक्शन
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर इस मुद्दे को लेकर अभी तक बात नहीं हो सकी है. हालांकि, उनकी पार्टी नेता शाइना एनसी का बड़ा बयान आया है. शाइना एनसी ने कहा, "संजय राउत तो हर सुबह बड़बड़ करते हैं. उनको सीरियसली कौन लेता है?"

शिवसेना नेता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "संजय राउत के पास शायद कोई खुफिया एजेंसी है, जहां वो बड़बड़ करते हैं लेकिन बेबुनियाद आरोप लगाने के पहले यह जान लें कि आप एकनाथ शिंदे के ऊपर जब भी टिप्पणी करते हैं, तब वो ज्यादा ताकतवर बनते हैं."

'एकनाथ शिंदे ने अपने बलबूते पर बनाई असली शिवसेना'
इतना ही नहीं, शाइना एनसी ने आगे कहा, "यह बात मत भूलिएगा कि जब एकनाथ शिंदे अविभाजित शिवसेना से निकले तो अपने बलबूते 40 विधायकों को साथ लेकर निकले. उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद भी यह बात साबित की है कि असली शिवसेन एकनाथ शिंदे की शिवसेना है. क्योंकि आज हमारे पास 60 साथी हैं. 40 से 60 का सफर एक बड़ी छलांग है. इसलिए संजय राउत पहले सीखें और फिर बोला करें."

नाना पटोले के बयान ने मचाई थी खलबली
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार को सीएम पद के बदले पद के वादे के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी थी. होली सेलीब्रेशन के दौरान नाना पटोले ने यह बयान दिया था. इसपर संजय राउत ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. 

संजय राउत ने कहा कि किसी को नहीं पता था कि साल 2019 में महाविकास अघाड़ी का गठन होगा या साल 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असंवैधानिक सरकार बन जाएगी या देवेंद्र फडणवीस को 2024 में पूर्ण बहुमत मिल जाएगा. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget