एक्सप्लोरर

बेंगलुरु भगदड़ पर संजय निरुपम ने कर्नाटक सरकार को घेरा, कहा- 'ये खराब व्यवस्था का...'

Sanjay Nirupam News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि आरसीबी की जीत का जश्न मनाने का जो आयोजन था उसमें सरकार ने पहल की थी. ऐसे में वहां की सरकार की जिम्मेदारी बनती थी कि इसके लिए बेहतर इंतजाम हों.

Sanjay Nirupam On Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ को लेकर शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने मुंबई में इसी तरह का जश्न मनाया था लेकिन मुंबई पुलिस के बेहतर इंतजाम की वजह से किसी को कोई खरोंच तक नहीं आई. उन्होंने बेंगलुरु की घटना के लिए वहां की पुलिस प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इसकी जांच की मांग की.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार (04 जून) को हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई है. बहुत सारे लोग घायल हैं. ये निश्चित तौर पर खराब व्यवस्था का परिणाम है. आरसीबी की जीत का जश्न मनाने का जो आयोजन था उसमें सरकार ने पहल की थी. वो बीसीसीआई या आईपीएल की तरफ से कोई पहल नहीं की गई थी. तो निश्चित तौर पर सरकार की जिम्मेदारी बनती थी कि बड़े पैमाने पर लोग आएंगे और उन्हें हैंडल करने के लिए इंतजाम होने चाहिए.'' 

भीड़ का अंदाजा सरकार को लगाना चाहिए था- निरुपम

उन्होंने आगे कहा, ''जिस तरीके से आरसीबी बरसों बाद बल्कि पहली बार आईपीएल का कप जीता, उसे लेकर बेगलुरु के लोगों में एक जबरदस्त जोश और उत्साह था. इसका अंदाजा सरकार को लगाना चाहिए था कि अगर यहां पर आरसीबी के सारे प्लेयर्स को बुलाकर उनका स्वागत और सम्मान करेंगे और जीत का जश्न मनाएंगे तो निश्चित तौर पर बड़े पैमाने पर लोग आएंगे. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसिया इंतजाम होना चाहिए था. बैरिकेडिंग होनी चाहिए थी लेकिन दुर्भाग्य से ये सारी व्यवस्थाएं नहीं की गईं, जिसकी वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और उसके बाद घटना हुई.''

'गैरजिम्मेदार तरीके की हरकतें नहीं होनी चाहिए'

शिवसेना नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए आरसीबी प्लेयर्स के गले में माला डाल रहे थे और किसी तरह से फोटो क्रिएट कर रहे थे. ऐसी गैरजिम्मेदार तरीके की हरकतें नहीं होनी चाहिए. मैं इन लोगों को याद दिलाना चाहूंगा कि पिछले साल भी हमने मुंबई में इसी तरह का जश्न मनाया था, उस साल करीब 10 गुना ज्यादा लोग आए थे, लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आई, क्योंकि मुंबई पुलिस ने पहले ही इसका अनुमान लगा लिया था और सभी तरह के इंतजाम किए थे.'' 

पूरे मामले की जांच होनी चाहिए- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने ये भी कहा कि बेंगलुरु पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जांच के बाद अगर सरकार का कोई मंत्री जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें कि बेगलुरु के बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget