एक्सप्लोरर

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बालासाहेब ठाकरे समृद्धि मार्ग के आखिरी फेज का किया उद्घाटन, कहा- 'महायुती की गाड़ी...'

Balasaheb Thackeray Samruddhi Mahamarg News: बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, रिकॉर्ड तोड़ समय में पूरा हुआ है.

CM Devendra Fadnavis Inaugurated Balasaheb Thackeray Samruddhi Mahamarg: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के बहुप्रतीक्षित अंतिम चरण का उद्घाटन गुरुवार (5 जून) को कर दिया है. अब नागपुर से मुंबई की दूरी महज आठ घंटे में पूरी कर ली जाएगी.

समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महायुति की गाड़ी वाकई बहुत अच्छी है. हम तीनों इस गाड़ी को महाराष्ट्र के विकास के रास्ते पर चला रहे हैं." उन्होंने कहा कि समृद्धि महामार्ग रिकॉर्ड तोड़ समय में पूरा हुआ और अब हमारा अगला लक्ष्य शक्तिपीठ महामार्ग को पूरा करने का है.

 

 

'12 जिलों से गुजरेगा शक्तिपीठ महामार्ग'
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि अब शक्तिपीठ महामार्ग पूरा हो जाएगा और इससे मराठवाड़ा की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी. राज्य के 12 जिलों से गुजरने वाला यह महामार्ग तीन शक्तिपीठों समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा.

'पूरा हो रहा 2014 का सपना'
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, "2014 में जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो रहा है. ये सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि महाराष्ट्र का आर्थिक गलियारा है. महाराष्ट्र के 24 जिले जेएनपीटी से जुड़े हैं. हम उन्हें वधावन से जोड़ेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण का उद्घाटन किया था. जब एकना शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने दूसरे चरण का उद्घाटन किया था, दादा भुसे ने तीसरे चरण का उद्घाटन किया था और मैं आखिरी चरण का उद्घाटन कर रहा हूं. इस हाईवे पर 73 पुल हैं. वन्यजीवों को खतरे से बचाने के लिए अंडरपास और ओवरपास बनाए गए हैं. आखिरी चरण 76 किलोमीटर का है."

इन जिलों से होकर गुजरेगा महामार्ग
उन्होंने कहा कि विदर्भ के वर्धा से कोंकण के बांद तक कुल 805 किलोमीटर लंबा शक्तिपीठ हाईवे होगा. शक्तिपीठ हाईवे राज्य के 12 जिलों वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग से होकर गुजरेगा. यह हाईवे छह लेन का होगा। हाईवे पर 26 जगहों पर इंटरचेंज होंगे. 48 बड़े पुल, 30 सुरंगें और आठ रेलवे क्रॉसिंग होंगी. शक्तिपीठ हाईवे पर 86,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget