एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के कुंभ वाले बयान पर शिवसेना की आपत्ति, संजय निरुपम बोले- 'क्या मनसे चीफ पूरी तरह...'

Raj Thackeray News: मनसे चीफ राज ठाकरे ने कुंभ को लेकर जो बयान दिया है उस पर शिवसेना के नेताओं ने आपत्ति जताते हुए उनसे कुछ तीखे सवाल भी किए हैं.

Sanjay Nirupam on Raj Thackeray: प्रयागराज में कुंभ का समापन हो चुका है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के इस पर बयान अब तक रुक नहीं रहे हैं. अब राज ठाकरे ने अपने एक बयान से विवाद शुरू कर दिया है. मनसे चीफ राज ठाकरे के बयान पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने सवाल उठाया है. शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि जिनको श्रद्धा नहीं है. उस पर हम कुछ नहीं कह सकते जबकि संजय निरुपम ने पूछा कि क्या मनसे चीफ सनातन विरोधी हो गए हैं? 

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, ''65 करोड़ भारतीयों ने स्नान किया, उनकी श्रद्धा का आदर करते हैं, लेकिन जिनको श्रद्धा नहीं है उनका ये निजी मामला है, उस पर हम कुछ नहीं कह सकते.'' 

गंगा मैया का अपमान कर रहे राज ठाकरे- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने एक वीडियो जारी कर राज ठाकरे की मंशा पर सवाल उठाए हैं. संजय निरुपम ने कहा, ''क्या मनसे प्रमुख अब पूरी तरह से सनातन विरोधी हो गए हैं. उनके आपत्तिजनक बयान के बाद मेरे मन में सवाल उठ रहा है. महाकुंभ में दुनियाभर के 60 करोड़ हिंदुओं और सनातनियों ने आस्था की डुबकी लगाई. तमाम तकलीफ के बावजूद जो सनातन धर्म के लोग गए और उस पवित्र डुबकी का आनंद लिया. ऐसे में राज ठाकरे का कहना है कि गंगा अपवित्र हो गई है गंगा मैया का अपमान है."

क्या हिंदुत्व विरोधी होने वाले हैं राज ठाकरे- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने कहा, ''राज ठाकरे अपनी भूमिकाओं को बदलने के लिए बदनाम हैं. अक्सर कब किसी पार्टी में जाना है चुनाव के वक्त तय करते हैं. जिस तरह सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों का मजाक उड़ा रहे हैं. ऐसे में मेरे मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वह आने वाले दिनों में हिंदुत्व विरोधी होने वाले हैं क्या किसी और ग्रुप के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? गंगा मैया और सनातन धर्म का अपमान ना करें वर्ना ये सनातनी उन्हें माफ नहीं करेगा."

किसी की भावना को ठेस पहुंचाना गलत - श्रीकांत शिंदे

वहीं, श्रीकांत शिंदे ने कहा, ''उन्होंने क्या कहा वो मैंने सुना नहीं, लेकिन ये हमारे आस्था का विषय है. करोड़ों लोगों ने स्नान किया दर्शन किया, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे ऐसे वक्तव्य हमें देना नहीं चाहिए.''

य़े भी पढ़ें - मुंबई के नागपाड़ा में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी साफ करने उतरे 5 मजदूरों की मौत

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget