एक्सप्लोरर

Maharashtra Congress: संजय निरुपम को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका! इस लिस्ट से किया बेदखल

Maharashtra Congress Star Campaigners List: महाराष्ट्र में कांग्रेस की बैठक चल रही है. इस बैठक में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधि चलाने के कारण संजय निरुपम के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है.

Sanjay Nirupam Statement: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने पार्टी नेता संजय निरुपम के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है. लगातार पार्टी विरोधी गतिविधि चलाने के कारण कांग्रेस ने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का फैसला किया है. संजय निरुपम को कांग्रेस से निकालने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाएगा. संजय निरुपम की कार्रवाई का फैसला दिल्ली स्तर पर होगा.

लगातार पार्टी विरोधी रुख के कारण संजय निरुपम को निष्कासित करने का प्रस्ताव लाया गया है. इसपर अब कांग्रेस अनुशासन समिति फैसला लेगी. कांग्रेस की बैठक मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन में चल रही है. कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है, "उनका नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है. वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी."

यहां बता दें, उद्धव ठाकरे के एकतरफा उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है. निरुपम ने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है.

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अबतक 21 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इस लिस्ट में मुंबई उत्तर पश्चिम भी शामिल है. संजय निरुपम ने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. हालांकि, शिवसेना (UBT) ने इस सीट से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बना दिया. इस बात से संजय निरुपम नाराज हो गए और उन्होंने अपनी ही पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया. अमोल कीर्तिकर शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. निरुपम ने अमोल कीर्तिकर की उम्मीदवारी की भी निंदा की थी.

निरुपम ने अफसोस जताते हुए कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं की दुर्दशा के प्रति उदासीन है. जबकि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय का उपदेश देती है, वह अपने ही कार्यकर्ताओं के खिलाफ अन्याय करती है."

ये भी पढ़ें: Maharashtra Congress: महाराष्ट्र में कांग्रेस को फिर लगेगा बड़ा झटका, संजय निरुपम दे सकते हैं इस्तीफा, दिया अल्टीमेटम

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget