एक्सप्लोरर

Maharashtra Congress: महाराष्ट्र में कांग्रेस को फिर लगेगा बड़ा झटका, संजय निरुपम दे सकते हैं इस्तीफा, दिया अल्टीमेटम

Sanjay Nirupam may Resign: महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल है. खबर है कि कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरुपम कल पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं.

Congress Leader Sanjay Nirupam News: महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है. अब खबर है कि कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरुपम कल सुबह पार्टी छोड़ सकते हैं. संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान को शाम तक का अल्टीमेटम दिया है. संजय निरुपम कल सुबह 11:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. निरुपम प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अंधेरी लोखंडवाला में आयोजित होगी.

उद्धव ठाकरे के एकतरफा उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस नेता संजय निरूपण ने शिवसेना (UBT) अध्यक्ष की कड़ी आलोचना की थी. संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के मुंबई के उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने पर सवाल खड़े किए थे. लेकिन शिवसेना ने अब यहां से आमोल कार्तिकेर को चुनावी मैदान में उतार दिया है, जिन पर बृन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में खिचड़ी घोटाले के आरोप लगे हैं. आमोल कीर्तिकर शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. शिवसेना के इस कदम ने उसके सहयोगी दल कांग्रेस और एनसीपी को भी अचंभित कर दिया है.

दरअसल इस सीट से संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे. इससे पहले संजय निरुपम ने अपनी पार्टी को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो उनके पास सभी विकल्प खुले हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि शिवसेना के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो रहा है. संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सहयोगी पार्टी उनकी पार्टी के समर्थन के बिना महाराष्ट्र में एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है।

यहां बता दें, शिवसेना UBT ने महाराष्ट्र में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन्होंने चार नामों का एलान किया है. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. शिवसेना UBT ने अबतक 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है.

ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT ने जारी की 4 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जलगांव और पालघर से किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget