एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल, डिप्टी CM फडणवीस के करीबी नेता शरद गुट में शामिल

Sanjay Kshirsagar News: संजय क्षीरसागर ने शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की सदस्यता ली. उनके आने से माढा में शरद पवार की पार्टी को मजबूती मिली है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका लगा है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी रहे संजय क्षीरसागर बुधवार (24 अप्रैल) को शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए. माना जाता है कि संजय के शरद गुट में आने के बाद पार्टी को माधा लोकसभा क्षेत्र में मजबूती मिली है. एबीपी माझा के मुताबिक, संजय क्षीरसागर ने आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी में नजरअंदाज किया गया. बीजेपी को छोड़ने का उनका फैसला भावुक करने वाला था.

एबीपी माझा के मुताबिक, कई दिनों की कोशिश के बाद भी डिप्टी सीएम फडणवीस से मुलाकात नहीं हो पाने से संजय क्षीरसागर नाराज थे और उसके बाद उन्होंने शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी (शरद चंद्र पवार) का दामन थाम लिया. संजय को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है. उन्होंने मंगलवार (23 अप्रैल) को ही ऐलान कर दिया था कि वो शरद पवार की पार्टी में शामिल होंगे.

संजय क्षीरसागर ने इस बात पर अफसोस जताया कि साढ़े सात साल की सत्ता में मोहोल में विपरीत परिस्थितियों में काम करने के बाद भी कुछ खास मिल नहीं पाया. उन्होंने कहा कि मैं इस सवाल से परेशान था कि मैंने उन कार्यकर्ताओं को क्या दिया है जो पिछले 26 वर्षों से मेरे पीछे निष्ठापूर्वक खड़े रहे हैं.

ये पहला मौका नहीं है जब किसी धनगर नेता ने शरद पवार की 'तुतारी' बजाने का फैसला किया है. पिछले कुछ दिनों से बीजेपी को बढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे एक के बाद एक बड़े धनगर नेताओं के पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल होने की तस्वीर सामने आई हैं. इससे पहले शिवाजी कांबले ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, उत्तम जानकर ने शरद गुट का दामन थामा था. उन्होंने बीजेपी की कई नीतियों की आलोचना करते हुए शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें:

'मशाल' जलेगा या 'धनुष बाण' चलेगा? दूसरे चरण में इन सीटों पर शिवसेना Vs शिवसेना (यूबीटी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget