एक्सप्लोरर

'मशाल' जलेगा या 'धनुष बाण' चलेगा? दूसरे चरण में इन सीटों पर शिवसेना Vs शिवसेना (यूबीटी)

Maharashtra Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के पश्चिमी विदर्भ में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, मराठवाड़ा में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार (24 अप्रैल) को प्रचार का शोर थम गया. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन 8 सीटों पर 204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं. पश्चिमी विदर्भ में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, मराठवाड़ा में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे. दूसरे चरण में तीन सीटें ऐसी हैं जहां पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच आमना-सामना होगा. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच बुलढाणा, यवतमाल-वाशिम और हिंगोली सीटों पर मुकाबला है. दूसरे चरण में राज्य की 8 सीटों पर कुल 16,589 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. 

शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार?

बुलढाणा लोकसभा सीट पर मौजूदा शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के नरेंद्र खेडेकर से है. यवतमाल-वाशिम में शिवसेना ने मौजूदा सांसद भावना ग्वाली को हटा दिया है और पार्टी के हिंगोली सांसद हेमंत पाटिल की पत्नी राजश्री पाटिल को मैदान में उतारा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने संजय देशमुख को चुनाव मैदान में उतारा है. हिंगोली में शिवसेना के मौजूदा सांसद हेमंत पाटिल की जगह बाबूराव कोहालिकर को मैदान में उतारा है.

परभणी लोकसभा सीट पर राज्य में सत्तारूढ़ 'महायुति' (महागठबंधन) के सहयोगी, राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जानकर, शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा सांसद संजय जाधव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. डॉ. बी आर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) आठ में से सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. प्रकाश अंबेडकर खुद अकोला से चुनाव लड़ रहे हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 26 अप्रैल को दूसरे चरण के बाद महाराष्ट्र के पूरे विदर्भ क्षेत्र में मतदान पूरा हो जाएगा. इससे पहले पहले चरण में 19 अप्रैल को पूर्वी विदर्भ की पांच सीटों- नागपुर, रामटेक, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर सीट पर वोट डाले गए थे. इस दौरान 63.70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. लोकसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती 4 जून होगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: महाराष्ट्र में 26 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या खुले? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget