एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार के पोते रोहित पवार बोले- 'सीएम शिंदे इसलिए बीमार हो गए क्योंकि अब अजित दादा...'

Maharashtra News: शरद पवार के पोते और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दावा किया कि शिंदे गुट के विधायक जो मंत्री बनना चाहते हैं वो नाराज हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा.

महाराष्ट्र में नेता कुछ न कुछ ऐसा बयान जरूर देते हैं जो चर्चा में आ जाता है. इस बार कुछ ऐसा ही बयान अजित पवार के भतीजे और एनसीपी नेता रोहित पवार ने दिया है. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेता संजय सिरसाट पर निशाना साधा है. दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तीसरी बार कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट है. हालांकि, ये भी बात हो रही है कि कैबिनेट विस्तार को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. ऐसे में शिंदे गुट के उन विधायकों के नारागजगी की भी चर्चा होने लगी है, जो मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रोहित पवार ने शिंदे गुट के नेता संजय सिरसाट पर बिना नाम लिए निशाना साधा है.

रोहित पवार ने औरंगाबाद में कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने के पीछे दो वजहें हो सकी हैं. पहला ये कि अजित पवार अब 'पावर' में आ चुके हैं और वो सीएम पद के दावेदार बन चुके हैं. दूसरा ये कि शिंदे के साथ के 40 में से कुछ विधायक नाराज हैं. रोहित पवार ने दावा किया कि शिंदे गुट के कुछ विधायक मंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें प्रवक्ता बना दिया गया है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री बीमार हैं या नहीं, लेकिन राज्य बीमार है."

Maharashtra: महाराष्ट्र में दिलचस्प हुई सियासत! अब शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा बयान

वहीं एनसीपी में टूट पर उन्होंने कहा, "जो रहते हैं वे कट्टर बने रहते हैं. जो लोग भी पवार साहब के विचारों से सहमत हैं वे सभी पवार साहब के साथ हैं। जो लोग काम के लिए सत्ता में रहने की सोच रहे थे, वे वहां चले गए। जनता के बीच रहने वाले लोग हमारे साथ हैं. बीजेपी राज्य और केंद्र में सत्ता में है. हर कोई जानता है कि उनके दवाब का सिस्टम है."

बीजेपी पर भी साधा निशाना

रोहित पवार ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने लोगों को भरोसा में लेने का रास्ता चुना है. ये रास्ता आसान नहीं है. बीजेपी अब कहीं न कहीं डरी हुई है. बीजेपी पर लोगों को भरोसा नहीं है. इसलिए वो पार्टी और परिवार को तोड़ रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद की बात करते हैं लेकिन बीजेपी में ही बहुत परिवारवाद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget