एक्सप्लोरर

शिंदे गुट के नेता रामदास कदम का बड़ा बयान, 'अगर उद्धव-राज ठाकरे साथ में आए तो निश्चित तौर पर...'

Maharashtra News: शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम ने कहा कि अगर राज ठाकरे को 2003 में शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया होता, तो पार्टी में विभाजन नहीं होता.

Ramdas Kadam On Thackeray Brothers: महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने की संभावना को लेकर सियासी चर्चा के बीच शिवसेना नेता रामदास कदम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोमवार (21 अप्रैल) को कहा कि अगर चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आते हैं, तो यह पुनर्मिलन निश्चित रूप से मराठी मानुस के हित में होगा. 

रामदास कदम ने कहा, ''जब वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना में थे, तो उन्होंने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता बाला नांदगांवकर ने दोनों चचेरे भाइयों के बीच सुलह कराने के लिए बहुत मेहनत की थी. हालांकि, उद्धव ठाकरे ने कभी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी. अगर दो भाई एक होने जा रहे हैं तो यह निश्चित रूप से मराठी मानुस के हित में होगा.''

उद्धव कभी राज ठाकरे को आगे नहीं बढ़ने देंगे- रामदास कदम

उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, ''राज ठाकरे बड़े दिल वाले व्यक्ति हैं, लेकिन उद्धव कभी राज ठाकरे को आगे नहीं बढ़ने देंगे.'' पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि अगर राज ठाकरे को 2003 में शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया होता, तो पार्टी में विभाजन नहीं होता. राज्य विधानसभा चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) की करारी हार पर कदम ने कहा, ''चूंकि उद्धव ने सब कुछ खो दिया है, इसलिए वह राज की मदद से अपनी पार्टी के बचे-खुचे हिस्से को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.''  

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के बयानों से दोनों के बीच संभावित मेल-मिलाप के बारे में अटकलों को हवा दी है. उनका मानना है कि वे तुच्छ मुद्दों को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के कड़वे अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि मराठी मानुस के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है. 

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां छोड़ने को तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को नजरअंदाज किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget