एक्सप्लोरर

'गलत फैसला था...' छत्रपति शिवाजी की गिरने पर बोले रामदास आठवले

Maharashtra News: मुंबई से करीब 480 किमी दूर मालवण तहसील के राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई थी. इस घटना के बाद से लगातार सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Chhatrapati Shivaji Statue Collapsed: महाराष्ट्र के मालवण में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला शांत नहीं पड़ रहा है. इस मसले पर केंद्रीय मंत्री और NDA के सहयोगी रामदास अठावले ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रविवार (1 सितंबर) को कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण का काम एक अनुभवहीन मूर्तिकार को सौंपना गलत फैसला था.

उन्होंने यह बात तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में बनी शिवाजी की प्रतिमा के गिरने की घटना के कुछ दिनों बाद कही है. मालवण तालुका में किले का दौरा करने के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने घटना की विस्तार से जांच की मांग की.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अठावले ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'अनुभवी मूर्तिकारों की कोई कमी नहीं है, फिर एक नौसिखिए को जिम्मेदारी क्यों दी गई?' इस घटना को अक्षम्य बताते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और नौसेना के संबंधित अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए.

बता दें कि मुंबई से करीब 480 किलोमीटर दूर मालवण तहसील के राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई थी. इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था.

इस मसले को लेकर को महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला. इस दौरान नेताओं ने मूर्ति ढहने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी की माफी को खारिज कर दिया. जोड़े मारो आंदोलन' (चप्पल से मारना) के दौरान एमवीए के घटक दलों शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के बीच एकजुटता दिखाई दी.

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले इस मामले को लेकर MVA और सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के बीच टकराव बढ़ गया है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी, विपक्ष पर इस मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में इन्हें सबकुछ पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में BJP- RSS नेताओं की बंद कमरे में बैठक, जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget