एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में BJP- RSS नेताओं की बंद कमरे में बैठक, जानें क्या है प्लान?

RSS BJP Meeting in Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सियासी बिसात पर अपने सभी मोहरों को परखना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में RSS- BJP की मुंबई में बैठक हुई.

Mumbai News Today: महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव संभावित है. संभावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुंबई के विधायकों ने रविवार (1 सितंबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की,

बीजेपी विधायकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के साथ यह बैठक मध्य मुंबई के लोअर पारेल के यशवंत भवन में हुई, यह बैठक छह घंटे से अधिक समय तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और पार्टी की मुंबई इकाई के पदाधिकारियों ने बंद कमरे में हुई इस चर्चा के बारे में चुप्पी साधे रखी.

बांद्रा विधायक ने की MVA की आलोचना 
दूसरी तरफ आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बैठक को एक "नियमित" बैठक बताया. इस मौके पर बीजेपी की मुंबई इकाई के प्रमुख और बांद्रा से विधायक आशीष शेलार ने 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) की आलोचना की.

दक्षिण मुंबई में रविवार को हुए एमवीए के प्रदर्शन का हवाला देते हुए विधायक आशीष शेलार ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर "राजनीतिक रूप से प्रेरित" बताया है.

सिंधुदुर्ग में ढह गई थी शिवाजी महाराज की मूर्ति
बता दें, बीते माह 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढह गई थी. इस मूर्ति का उद्घाटन पिछले साल 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 

35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद आम लोगों के साथ विपक्ष ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है. जबकि कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना शिंदे गुट के संयुक्त महा विकास आघाड़ी गठबंधन ने रविवार को प्रदर्शन किया था. 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है. पिछले विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीट में से 16 सीट बीजेपी ने जीती थी.

ये भी पढ़ें: 'उद्धव ठाकरे नाम तो छत्रपति शिवाजी का लेते हैं लेकिन औरंगजेब-अफजल खान के...', CM एकनाथ शिंदे ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget