एक्सप्लोरर

रामदास अठावले मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे या नहीं? साफ हुई तस्वीर

PM Modi Oath Ceremony: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

Narendra Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी आज (9 जून) को तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ कई और सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राज्यसभा सांसद रामदास अठावले भी केंद्र की नई सरकार में शामिल होंगे. लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक में वो भी शामिल हुए. मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं, ये बहुत ही गर्व की बात है.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने कहा, ''आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. आज शपथ ग्रहण समारोह होगा और कल विभागों पर फैसला होगा. मुझे जो भी विभाग दिया जाएगा, मैं उससे खुश रहूंगा. आज टी पार्टी मीटिंग में एनडीए के करीब 60 नेता मौजूद थे."

रामदास अठावले ने क्या कहा था?

बता दें कि रामदास अठावले की पार्टी के लोकसभा में कोई सांसद नहीं है और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यानी आरपीआई (A) के एकमात्र राज्यसभा सांसद वह खुद ही हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अभी हाल ही में रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो दलित और आदिवासियों का नेतृत्व करते हैं, ऐसे में उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा. 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कोई मंत्री पर नहीं भी मिलता है तो भी वो NDA के साथ ही बने रहेंगे. अठावले पीएम नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार सामाजिक न्या और सशक्तिकरण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महायुति को कुल 17 सीटों पर जीत मिली है. इनमें बीजेपी को 9 सीटें मिली हैं. जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 7 सीटों पर जीत मिली. इसके अलावा अजित पवार गुट की एनसीपी के खाते में महज 1 सीट गई है. महाराष्ट्र से 6 या 7 सांसदों के मंत्री बनने की संभावना है. महाराष्ट्र से जिन नेताओं को फोन गए हैं उनमें प्रताप राव जाधव, रक्षा खडसे, रामदास अठावले, मुरलीधर मोहोल का नाम है. इसके अलावा बीजेपी के नितिन गडकरी और पीयूष गोयल का मंत्री बनना भी तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

'अगर मुख्यमंत्री मुझसे पूछेंगे कि...', मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले श्रीकांत शिंदे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget