एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने बता दिया महाराष्ट्र सीएम के लिए अपनी पसंद, इस नेता का लिया नाम

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होने वाला है, उससे पहले देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कल (4 दिसंबर) बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे. बैठक में सभी विधायकों का ओपिनियन सुना जाएगा. मुझे लगता है कि कल (मुख्यमंत्री के तौर पर) देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा हो सकती है, क्योंकि 2014 से 2019 तक उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है और उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने अच्छा काम किया है. अठावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे पहले ही कह चुके हैं कि वो सीएम पद के रेस में नहीं हैं.

इसी बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आज शाम को मैं मुंबई रवाना हो रहा हूं. कल (4 दिसंबर) सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी जहां हम लोग चर्चा करेंगे और उसके बाद सर्वसम्मति से नेता का चुनाव होगा. इसके बाद हम हाईकमान को नाम बताएंगे और घोषणा करेंगे. मुख्यमंत्री चेहरे पर रूपाणी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार बारी बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की होगी.

शपथ ग्रहण समारोह तैयारियां तेज
वहीं दूसरी तरफ 5 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं. शिवसेना नेता संजय शिरसाट तैयारियों का जायजा लेने के लिए आजाद मैदान पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान संजय शिरसाट से पूछा गया कि मुख्यमंत्री को लेकर महायुति में शामिल तीनों पार्टियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस पर उन्होंने कहा कि कोई असमंजस नहीं सबकुछ अच्छे से हो रहा है. तीनों पार्टियों के नेता मिलकर इसपर बातचीत कर रहे हैं. 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा. 

इसके अलावा जब संजय शिरसाट से पूछा गया कि क्या एकनाथ शिंदे सरकार में रहेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि इसके बारे में आज शाम को पता लगेगा. शाम या देर रात को इसको लेकर बैठक होगी. 

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हाल पूछने पर CM ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget