एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द हो', विदेश में दिए बयान पर भड़के रामदास अठावले

Ramdas Athawale News: केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेश में भारत का अपमान नहीं कर पाएंगे.

Ramdas Athawale On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जाए ताकि राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान भारत का अपमान न कर पाएं. पालघर में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही. 

पालघर में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री अठावले ने कहा, ''लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आरक्षण विरोधी बयान देना शोभा नहीं देता है. राहुल गांधी विदेशों में जाकर ऐसे बयान देकर भारत को बदनाम करते हैं. ऐसी टिप्पणियां करने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाना चाहिए. एक दिन कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा लेकिन आरक्षण नहीं होगा.'' 

अठावले ने पहले भी राहुल गांधी के बयान पर जताई थी आपत्ति

इससे पहले भी अठावले ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर आपत्ति जताई थी. आरक्षण पर दिए राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था, "आरक्षण के बार में वहां जाकर चर्चा करने की जरूरत नहीं है. भारत में आरक्षण तब खत्म होगा जब नीचे से लोग ऊपर आएंगे." उन्होंने ये भी कहा था कि जब भी राहुल गांधी बाहर जाते हैं देश के खिलाफ बोलते हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल में तीन दिवसीय अमेरिका का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने आरक्षण समेत कई ऐसे मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसे लेकर बीजेपी और उनके सहयोगी दल उन पर हमलावर हैं. सिखों को लेकर राहुल ने कहा था, ''लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं? 

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस विदेश दौरे के दौरान भारत में बेरोजगारी को लेकर भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत में बेरोजगारी का संकट लगातार विकट होता जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में इस नेता की वजह से NDA को नुकसान, रामदास अठावले का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget