एक्सप्लोरर

Maharashtra News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मांस-मछली और शराब पर रहेगा बैन, सरकार ने दिए आदेश

Ram Mandir Inauguration: महाराष्ट्र में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मांस-मछली और शराब पर बैन रहेगा. बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में बड़ा आयोजन होने जा रहा है.

Meat and Alcohol ban in Maharashtra: उल्हासनगर महानगरपालिका ने 22 जनवरी यानि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे शहर में मांस-मछली और शराब पर बैन लगाया. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका ने अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित मांस बेचने वाली सभी दुकानों को 22 जनवरी को बंद रखने की अपील की है. इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है. महानगरपालिका के प्रशासक एवं नगर निगम आयुक्त अजय वैद्य ने यह अपील की और दुकानदारों से सहयोग मांगा है.

मांस-मछली और शराब पर बैन
वैद्य ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है और इस अवसर पर पूरे भिवंडी में उत्सव मनाने की योजना बनाई गई है. पुलिस अधिकारियों, नगर निकाय प्रशासन और स्थानीय शांति समिति की गुरूवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि उस दिन भिवंडी में मांस, चिकन और मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इसके बाद यह अपील की गई है.

22 जनवरी को ये सब चीजें ना बेचने की अपील
इससे पहले, ठाणे जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पडघा गांव की ग्राम पंचायत ने स्थानीय लोगों से 22 जनवरी को मांसाहारी भोजन और शराब बेचने वाली दुकानों को बंद करने की अपील की थी. भिवंडी तहसील का यह गांव पिछले साल इस्लामिक स्टेट और देश में अन्य आतंकी मॉड्यूल की जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की गई छापेमारी के कारण चर्चाओं में था. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को भी राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण मिला है. 

ये भी पढ़ें: Covid Body Bag Scam: उद्धव गुट की नेता पेडणेकर की बढ़ सकती है मुश्किलें, ED ने इस मामले में पूछताछ के लिए किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget