एक्सप्लोरर

शिवसेना-UBT छोड़ने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे से मिले राजन साल्वी, बताई हार की वजह

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना-यूबीटी के विधायक राजन साल्वी को अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा जबकि वह 2009 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

Mumbai News: शिवसेना-यूबीटी के नेता राजन साल्वी ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात की और उन्हें बताया कि जिस वजह से उन्हें हालिया विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है वह उससे खुश नहीं हैं. यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब साल्वी के शिवसेना-यूबीटी छोड़ने की अफवाहें चल रही थीं. साल्वी 2009 राजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे लेकिन 2024 नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्हें एकनाथ शिंदे गुट की किरण सामंत के सामने हार का सामना करना पड़ा.

वह लगातार दो दिनों से राजापुर, लांजा और डबोल में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं और चुनाव में मिली हार के कारणों पर उनकी राय सुन रहे हैं.  उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ, जो मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि मैंने उद्धव जी को उसके बारे में बताया. उन्होंने मेरी हार के कारणों को सुना. मुझे उम्मीद है कि उचित फैसला लिया जाएगा. मैं अपनी हार के कारणों से निराश हूं.''

पार्टी के कुछ नेताओं से नाखुश हैं साल्वी

पूर्व विधायक साल्वी ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं की भावना उद्धव ठाकरे से शेयर की. साल्वी ने इस बात के संकेत दिए कि वह पार्टी के कुछ नेताओं से खुश नहीं है. क्या स्थानीय पदाधिकारी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं? इस सवाल पर साल्वी ने कुछ भी सीधा जवाब नहीं दिया. साल्वी ने सिर्फ इतना कहा कि मेरी हार के पहले के घटनाक्रम और पदाधिकारियों की राय मैंने शिवसेना-यूबीटी चीफ के सामने रख दी है.

साल्वी पर चल रहा आय से अधिक संपत्ति का मामला

वहीं, साल्वी को लेकर सांसद संजय राउत ने कहा कि वह कट्टर शिवसैनिक हैं. वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे. 2024 में महाराष्ट्र पुलिस की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने साल्वी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें- रायगढ़: 400 km दूर से पिकनिक मनाने आए छात्रों की बिगड़ी तबीयत, 18 को कराना पड़ा भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget