एक्सप्लोरर

मीरा रोड पर पुलिस ने नहीं दी थी MNS को मोर्चे की इजाजत, अब 18 जुलाई को खुद जाएंगे राज ठाकरे

Raj Thackeray News: मीरा रोड-भाईंदर इलाके में मनसे और उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा को लेकर मोर्चा निकाला था, लेकिन पुलिस ने इस मोर्चे को अनुमति नहीं दी थी. अब राज ठाकरे खुद यहां जाएंगे.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे जल्द ही मीरा रोड का दौरा करने वाले हैं. वहां वे मराठी समाज के लोगों से सीधे संवाद करेंगे. अगले हफ्ते 18 जुलाई को यह दौरा होगा. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे का तत्काल तबादला कर दिया है.

दरअसल, हाल ही में मीरा रोड-भाईंदर इलाके में मराठी भाषा और हक के मुद्दे पर एक मोर्चा निकाला गया था. इस मोर्चे का आयोजन मनसे, ठाकरे गुट की शिवसेना, और मराठी एकीकरण समिति ने मिलकर किया था. लेकिन पुलिस ने इस मोर्चे को अनुमति नहीं दी और सुबह 3 बजे से ही मनसे पदाधिकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था. अब यह बताया जा रहा है कि राज ठाकरे स्वयं मीरा रोड जाकर मराठी समाज के लोगों से संवाद करेंगे.

मनसे की आक्रामक भूमिका
बता दें कि मनसे ने एक बार फिर मराठी भाषा और अधिकारों के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है. मीरा भाईंदर में आयोजित मोर्चे को लेकर जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. मोर्चे को रोकने के लिए मनसे नेता अविनाश जाधव और अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में लिया था. जब प्रशासन को ये महसूस हुआ कि जनता में असंतोष बढ़ रहा है और माहौल सरकार के खिलाफ बन रहा है, तब सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया.

मनसे पहले से ही यह मांग कर रही है कि पहली कक्षा से हिंदी भाषा न सिखाई जाए. इस मुद्दे पर भी उन्होंने आक्रामक भूमिका अपनाई थी, जिसके चलते सरकार को पीछे हटना पड़ा था. अब जब मराठी अस्मिता का सवाल उठा है, तो राज ठाकरे के सीधे सड़क पर उतरने की संभावना जताई जा रही है.

मीरा-भाईंदर के पुलिस आयुक्त का तबादला
मीरा-भाईंदर में पहले परप्रांतीय व्यापारियों द्वारा मोर्चा निकाला गया था. इसके जवाब में मनसे ने भी मोर्चा निकालने की घोषणा की थी. उस समय के पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे ने मनसे को इसकी अनुमति नहीं दी थी और नेताओं को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उन्हें नोटिसें भी जारी की गईं, जिससे विवाद और गहराया.

वहीं अब इस पूरे विवाद को शांत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे का तत्काल तबादला कर दिया है. उनकी जगह लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (ACB) के अपर पुलिस महासंचालक निकेत कौशिक को मीरा-भाईंदर व वसई-विरार का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget