एक्सप्लोरर

5 जुलाई को उद्धव-राज ठाकरे की संयुक्त रैली, अभी तक पुलिस से नहीं मिली कार्यक्रम की इजाजत

Maharashtra News: पहले 5 जुलाई को यह कार्यक्रम हिंदी अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन के लिए रखा गया था लेकिन महायुति सरकार ने 29 जून को त्रि- भाषा नीति के संबंध में दिए आदेश को वापस ले लिया था.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्यता के मुद्दे पर महायुति सरकार को पीछे धकेलने के बाद अब सभी की नजरें राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संयुक्त रैली पर टिक गई हैं. शिवसेना (यूबीटी) ने इसे विजय दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान कर दिया है. जिसकी तैयारी फिलहाल मुंबई में जोर-शोर से शुरू है.

मुंबई के वर्ली डोम सभागार में भव्य तैयारियां की जा रही हैं. पहले पांच जुलाई को यह कार्यक्रम हिंदी अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन के लिए रखा गया था लेकिन देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार ने मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले रविवार (29 जून) को स्कूलों में त्रि-भाषा नीति के संबंध में दिए गए आदेश को वापस ले लिया था. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने इस कार्यक्रम को यथावत रखते हुए इसे विजय रैली का नाम दे दिया था. 

5 जुलाई को मराठी विजय दिवस रैली

इस विजय रैली के लिए दोनों ठाकरे भाइयों की तरफ से संयुक्त निमंत्रण भेजा गया है. मराठी विजय दिवस का कार्यक्रम एनएससीआई डोम में 5 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगा. इसमें कुछ विपक्षी दलों के नेता भी पहुंच सकते हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है.

रैली को लेकर MNS और उद्धव गुट के नेताओं की बैठक

इस विजय रैली की तैयारी को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता और ठाकरे गुट के नेताओं की बैठक हुई है. इस बैठक में विजय दिवस के कार्यक्रम को बड़े धूम धाम से मनाने की तैयारी की गई है. पूरे महाराष्ट्र से इस विजय दिवस के कार्यक्रम के लिए लोग आने वाले है. शरद पवार की एनसीपी (SP) के अलावा महाराष्ट्र में मराठी भाषा और वहां की संस्कृति के लिए काम करने वाली कई सामाजिक संस्था और संगठन इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नांदगावकर, संदीप देशपांडे, नितिन सरदेसाई और उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता विधायक अनिल परब इन सभी नेताओं ने वरली में जिस सभागृह में कार्यक्रम होनेवाला है वहां की तैयारियों का जायजा भी लिया है. बता दें कि लगभग बीस साल बाद दोनों ठाकरे भाई पहली बार एक ही मुद्दे को लेकर एक ही मंच पर दिखाई देंगे.

राज और उद्धव ठाकरे के भाषण पर टिकेंगी नजरें!

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के भाषण पर सबकी नजरे रहने वाली है क्योंकि हिंदी भाषा अनिवार्य किए जाने के मुद्दे को लेकर ये दोनों ठाकरे भाई एक साथ आए लेकिन क्या आनेवाले स्थानीय निगम चुनाव के लिये भी ये दोनों भाई साथ देखेंगे? खासकर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में दोनों ठाकरे भाई एक साथ आयेंगे? जिस तरह से दोनों पार्टियों की हालत है उससे उबरने के लिये और ठाकरे ब्रांड बचाने के लिए क्या ये विजय समारोह का कार्यक्रम एक नींव का पत्थर साबित होगा? इन सवालों के जवाब कुछ ही दिनों में मिल जाएंगे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget