एक्सप्लोरर

'मेरे कितने भी मतभेद हों, अजित पवार ने कभी जाति...', आरक्षण के मसले पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

Raj Thackeray News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि जब सभी पार्टियों ने मराठा समुदाय का समर्थन किया है, तो अब तक इस पर फैसला क्यों नहीं हुआ? उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी घेरा.

Raj Thackeray on Ajit Pawar: महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में अब आरक्षण समेत कई मसलों को लेकर सियासत तेज हो गई है. इन सबके बीच महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अजित पवार ने कभी भी जाति की राजनीति नहीं की.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अजित पवार के साथ उनके कितने भी मतभेद रहे हों, लेकिन वह कभी भी जाति की राजनीति में नहीं पड़े. राज ठाकरे ने आगे कई मसलों पर अपनी बात रखते हुए आरक्षण के मुद्दे की आलोचना की. आरक्षण मुद्दे को लेकर उन्होंने एक बार फिर शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर हमला बोला.

राज ठाकरे का उद्धव और शरद पवार पर हमला

एबीपी माझा के मुताबिक उन्होंने सवाल किया, ''जब सभी पार्टियों ने मराठा समुदाय का समर्थन किया है, तो अब तक इस पर फैसला क्यों नहीं हुआ? मोदी पिछले दस साल से बहुमत के साथ सत्ता में थे, तब उद्धव ठाकरे ने मराठा आरक्षण का मुद्दा क्यों नहीं उठाया? शरद पवार ने मराठा आरक्षण के लिए एक शब्द भी क्यों नहीं कहा?''

राज ठाकरे ने आगे कहा, ''महाराष्ट्र को आरक्षण की जरूरत नहीं, जब राज्यों में अवसर मिलते हैं तो बाहर के बच्चों को अवसर मिलते हैं. स्थानीय लोगों को यह समझ नहीं आता.'' मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने दोहराया कि अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

जरांगे पाटिल पर क्या बोले राज ठाकरे?

MNS प्रमुख ने जरांगे पाटिल पर पीठ पीछे राजनीति करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वे शांत रहें नहीं तो हमारे बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि वे क्या करेंगे. राज ठाकरे ने ये भी कहा कि राज्य में 60 फीसदी रिक्शा चालक विदेशी हैं. उन्हें राज्य सरकार द्वारा लाइसेंस दिया जा रहा है. मराठा राज्य में ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान मराठा समुदाय के नेताओं के हैं तो फिर बच्चे शिक्षा से क्यों वंचित हैं?

मराठवाड़ा में दौरे के विरोध और सुपारी फेंकने की घटना के बाद राज ठाकरे ने शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, ''अगर मेरा माहौल बढ़ा तो आप एक भी बैठक नहीं कर पाएंगे.'' 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस का मिशन 'मराठवाड़ा और विदर्भ'! चुनाव से पहले नाना पटोले बोले- 'BJP और उनके साथी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget