एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस का मिशन 'मराठवाड़ा और विदर्भ'! चुनाव से पहले नाना पटोले बोले- 'BJP और उनके साथी...'

Maharashtra Congress: महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से विदर्भ में 62, मराठवाड़ा में 58 सीटें हैं. लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद कांग्रेस की नजर अब इन दोनों ही इलाकों की विधानसभा सीटों पर है

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में नंबर एक पार्टी बनी कांग्रेस अब साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में शनिवार (10 अगस्त) से महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में मराठवाड़ा और विदर्भ का दौरा शुरू किया गया है.

जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में विदर्भ औऱ मराठवाड़ा क्षेत्र से बड़ी सफलता मिलने के बाद कांग्रेस की नज़र अब इन दोनों ही इलाकों की विधानसभा सीटों पर है. इसलिए कांग्रेस राज्य में बाकी जगहों के मुकाबले विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके में ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही है.

राज्य में परिवर्तन की लहर- नाना पटोले

दौरे के पहले दिन लातूर जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सभा को संबोधित करते हुए महायुति सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी और उनके साथी 100 सीट के नीचे रहेंगे. राज्य में परिवर्तन की लहर है.

कांग्रेस का मिशन मराठवाड़ा और विदर्भ

महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से विदर्भ में विधानसभा की कुल 62 सीटें हैं. तो वहीं मराठवाड़ा में कुल 58 सीटें हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अकेले विदर्भ और मराठवाड़ा इलाक़े से क़रीब 70- 80 सीटों की मांग रखी है. 

विधानसभा चुनाव को लेकर जिलास्तरीय बैठक

मराठवाड़ा और विदर्भ में कुल 10 जिला स्तर की बैठक का आयोजन किया जाएगा. बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट सहित जिला स्तर के कई नेता मौजूद रहेंगे. 10, 11 और 12 अगस्त को लातूर, नांदेड़ और छत्रपति संभाजी नगर जिले में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक ली जाएगी.

13 अगस्त को बुलढाणा, अकोला और वाशिम जिले में बैठक आयोजित की जाएगी. 14 अगस्त को अमरावती और यवतमाल जिले में जिला स्तरीय बैठक होगी. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे. साथ ही चुनाव के लिए कैसे और क्या- क्या काम करना है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले RSS और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक, क्या हैं संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget