एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज ठाकरे का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर को लेकर तैयार किया प्लान

Raj Thackeray News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है. इसे देखते हुए राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने 100 कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर घूमने भेजने का फैसला किया है.

Raj Thackeray MNS on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर के टूरिज्म पर कई साल तक बेहद बुरा असर पड़ सकता है. हमले से डरे हुए लोग वहां दोबारा नहीं जाना चाहते. वहीं, अन्य लोग भी सुरक्षा को देखते हुए उस तरफ की ट्रिप प्लान करने से बच रहे हैं. इसको लेकर अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने प्लान तैयार किया है.

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का कहना है कि आतंकियों ने पर्यटन के लिए गए लोगों पर हमला कर जम्मू और कश्मीर के टूरिज्म पर असर डालने की कोशिश की है. ऐसे में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, "अगर ऐसा होता है तो उनके मंसूबे कामयाब हो जाएंगे. वहां के लोगों की रोजी-रोटी टूरिज्म पर है, वह बेरोजगार हो जाएंगे. फिर, बेरोजगार लोगों को आतंक की तरफ मोड़ने में भी आतंकी कामयाब हो जाएंगे."

मनसे के 100 लोग जाएंगे जम्मू घूमने
राज ठाकरे की मनसे ने तय किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आदि मिलाकर करीब 100 लोग अगले महीने जम्मू और कश्मीर घूमने जाएंगे और यह बताएंगे कि वहां पर्यटक सुरक्षित हैं. साथ ही मनसे नेता लोगों को यह संदेश देंगे कि डरिए मत, भारत की सुरक्षा करने वाली मशीनरी आपकी सुरक्षा के लिए काफी है. जम्मू और कश्मीर में जिस तरह से लोग घूमने जाते हैं, वह घूमने जाएं ताकि आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब ना हों. 

संदीप देशपांडे ने आगे बताया, "हम बिना किसी सुरक्षा के जम्मू एंड कश्मीर जाएंगे. एक आम आदमी की तरह वहां जाएंगे और जिन-जिन जगहों पर जाने की इजाजत है, उन तमाम जगहों पर घूमेंगे ताकि हम लौटने के बाद अपना अनुभव लोगों से साझा कर सकें और लोगों को कश्मीर जाने के लिए बोल सकें."

विकास की कमर तोड़ने के लिए आतंकवादियों का हमला
संदीप देशपांडे ने अपना एक अनुभव बताते हुए कहा कि कश्मीर में एक ड्राइवर था, जिसके पास एक गाड़ी थी. उसने अपने टूरिज्म के व्यापार में पैसे कमाए और फिर एक गाड़ी से दो गाड़ी बनाईं. इस तरह से उसने अपना विकास किया. आतंकी तो चाहते ही हैं कि जम्मू एंड कश्मीर के लोगों का विकास ना हो. अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां पर्यटन बढ़ा, विकास होने लगा और इसी विकास की कमर तोड़ने के लिए आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, लेकिन उनके इस मंसूबों को हमें कामयाब नहीं होने देना है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget