एक्सप्लोरर

सैलरी से कटे 4 हजार तो बौखलाया गार्ड, पेट डॉग को किडनैप कर मांगी 25 हजार फिरौती, कुत्ते की तलाश जारी

Mumbai News: तनख्वाह कटौती से नाराज सुरक्षा गार्ड ने गुस्से में एक पालतू कुत्ते का अपहरण कर लिया और फिरौती की मांग की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कुत्ते प्रिक्सी की तलाश अब भी जारी.

Mumbai News: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया, जब तनख्वाह में कटौती से नाराज एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने गुस्से में आकर एक पालतू कुत्ते का अपहरण कर लिया और फिरौती की मांग कर डाली. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मासूम कुत्ते की तलाश अभी भी जारी है.

जुहू पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र पांढरकर (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर आरोप है कि उसने जुहू स्थित रुस्तमजी सिरोक टावर में रहने वाली अदिति जोशी के पालतू पोमेरेनियन कुत्ते 'प्रिक्सी' का अपहरण किया.

कुत्ते को घुमाने के बहाने किया किडनैप- पुलिस
ये घटना 15 अप्रैल की है. वेटन काटे जाने से नाराज आरोपी राजेंद्र ने कुत्ते को घुमाने के बहाने किडनैप कर लिया. पुलिस ने खोजबीन की तो सोसाइटी के बाहर सीसीटीवी कैमरे में कुत्ते के साथ आरोपी ऑटोरिक्शा में बैठते देखा गया था. पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने विले पार्ले स्टेशन के पास प्रिक्सी को छोड़कर अहमदनगर भागने की कोशिश की.

कुत्ते के बदले मांगी थी फिरौती- पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अदिति जोशी से 25,000 रुपये की फिरौती मांगी थी, जो उसकी मासिक सैलरी के बराबर है. अदिति जोशी ने तुरंत जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेंद्र पांढरकर की पत्नी गर्भवती है और अहमदनगर में रहती है. वह अक्सर उससे मिलने छुट्टी लेता था. लगातार अनुपस्थिति के चलते सिक्योरिटी एजेंसी ने उसकी सैलरी से 4000 रुपये काट लिए थे. इसी बात से नाराज होकर राजेंद्र ने कुत्ते के अपहरण की साजिश रची, ताकि वह नुकसान की भरपाई कर सके. अपहरण के बाद राजेंद्र ने प्रिक्सी को विले पार्ले रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ दिया था. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुत्ते की तलाश कर रही है. स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी जा रही है.

कुत्ते पर 25000 रुपये का इनाम
प्रिक्सी की मालकिन अदिति जोशी और उनका परिवार कुत्ते को पाने के लिए बेहद परेशान है. उन्होंने कुत्ते को खोजने में मदद करने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

जुहू पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमने आरोपी को अहमदनगर से गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया है कि वह कुत्ते को विले पार्ले पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ आया था. अब हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी संपर्क कर रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही प्रिक्सी मिल जाएगी."

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget