एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शरद पवार पर भड़के राज ठाकरे, 'महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति...'

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (SP) प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि शरद पवार ने महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति और जाति भेद की शुरुआत की.

Badlapur Sexual Assault Case: महाराष्ट्र में बदलापुर की घटना को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति की शुरुआत शरद पवार ने की है.

नागपुर में प्रेस को संबोधित करते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा, ''महाराष्ट्र में शरद पवार ने जाति भेद की शुरुआत की. बदलापुर का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, सख्त कानून बनना चाहिए.''

MNS प्रमुख ने आगे कहा, ''दिल्ली के निर्भया कांड के आरोपियों को सजा मिलने में कितने साल लगे? ये घटनाएं तो आज बंद बुलाने वालों (MVA) के समय भी हो रही थीं. वे आज भी हो रहे हैं. आज मीडिया में एक के बाद एक सामने आ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं के पीछे क्या कोई राजनीति है? 

उन्होंने आगे सवाल किया, ''इसके पीछे चुनाव के नजदीक आने के चलते सरकार को बदनाम करने का कोई कारण है? मैंने आपको लॉकडाउन काल के दौरान का आंकड़ा बताया था जब उद्धव ठाकरे सरकार में थे.'' विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''इस बार महाराष्ट्र में नवनिर्माण सेना 200 से 225 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.''

शरद पवार ने क्या कहा?

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार (24 अगस्त) को कहा, ''बदलापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना से देश में महाराष्ट्र की छवि खराब हुई है. पवार ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह यह भूल गई है कि महिलाओं की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है.''

पुणे में मौन प्रदर्शन में शामिल हुए पवार ने कहा, ''अगर सरकार सोचती है कि विपक्ष बदलापुर की घटना पर राजनीति कर रहा है तो वह असंवेदनशील है. छत्रपति शिवाजी की भूमि पर ऐसी घटना हुई है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के हाथ काट देते थे.''

बता दें कि ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में एक सफाईकर्मी ने दो बच्चियों का कथित यौन शोषण किया था, जिसके विरोध में मंगलवार को वहां बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया था. 

ये भी पढ़ें:

बदलापुर के बाद मुंबई से सटे नायगांव में छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने कहा- 'कैंटीन में काम करने वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'महाराष्ट्र में कानून...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले हुसैन दलवई
'महाराष्ट्र में कानून...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले हुसैन दलवई
'सरकार मुसलमानों को बेइज्जत करने में लगी है और...', टाइगर श्रॉफ मामले पर भड़के अबू आजमी
'सरकार मुसलमानों को बेइज्जत करने में लगी है और...', टाइगर श्रॉफ मामले पर भड़के अबू आजमी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget