एक्सप्लोरर

बदलापुर के बाद मुंबई से सटे नायगांव में छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने कहा- 'कैंटीन में काम करने वाले...'

Mumbai Molestation Case: मुंबई से सटे नायगांव में स्कूल कैंटीन में काम करने वाले नाबालिग बच्चे ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Mumbai Crime News: बदलापुर में दो बच्चियों से हुए अत्याचार के बाद अब मुंबई से सटे नायगांव में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. नायगांव के स्कूल के कैंटीन में काम करने वाले 16 साल के नाबालिग ने स्कूल में पढ़ने वाली 7 साल की नाबालिग को करीब 4 से 5 बार मॉलेस्टेशन किया है. इस मामले में नायगांव पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित छात्रा दूसरी कक्षा में पढ़ती है. 22 अगस्त को बच्ची कैंटीन में जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. छात्रा ने अपने स्कूल के टीचर को कहा कि कैंटीन में काम करने वाले अंकल मुझे परेशान करते हैं. ये बात जानने के बाद टीचर ने ये बात स्कूल की प्रिंसिपल को बताई. प्रिंसिपल ने बच्ची से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि स्कूल कैंटीन में काम करने वाले 16 साल के नाबालिग ने उस के साथ गलत व्यवहार किया है.

जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में हुई कार्रवाई
ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी नहीं देने के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया, जबकि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुंबई में बीएमसी के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने के लिए इसी तरह की कार्रवाई की गई.

बीएमसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस कार्रवाई से बहुत कड़ा संदेश जाएगा कि सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बालासाहेब रक्षे और बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल को निलंबित कर दिया गया है.

केसरकर ने कहा, “रक्षे को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी न देने के लिए निलंबित किया गया है. कंकल को बीएमसी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे न लगाने के लिए निलंबित किया गया है. मैं इस मुद्दे पर दो साल से काम कर रहा हूं, अब भी काम जारी है और कैमरे अब तक नहीं लगाए गए हैं.”

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! लाड़ली बहन योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बैंकों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget