एक्सप्लोरर

फिर साथ दिखाई देंगे दोनों भाई? अब राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को बुलाया घर, ये है वजह

Maharashtra News: करीब दो दशक के बाद राज ठाकरे उद्धव ठाकरे से मिलने हाल ही में मातोश्री पहुंचे थे. अब उन्होंने उद्धव ठाकरे को अपने घर पर इनवाइट किया है.

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से शिवसेना ठाकरे गुट और मनसे के एक साथ आने की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. जिसके बाद दोनों भाई एक बार फिर साथ दिखाई दे सकते हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को गणेशोत्सव के लिए घर बुलाया है. राज ठाकरे के घर पर हर साल डेढ़ दिन का गणपती बाप्पा विराजमान होता है. इसी वजह से उन्होंने उद्धव ठाकरे को बुलाया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राज ठाकरे कई वर्षों बाद मातोश्री पहुंचे थे, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की थी. उसके बाद वे बालासाहेब ठाकरे के कमरे में भी गए थे. तभी से यह चर्चा थी कि उद्धव ठाकरे राज ठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित घर कब जाएंगे. आखिरकार अब राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को अपने घर आमंत्रित किया है.

शिवतीर्थ में राज ठाकरे का नया घर

पहले राज ठाकरे दादर के शिवाजी पार्क स्थित कृष्णकुंज में रहते थे. लेकिन तीन साल पहले उन्होंने वहीं पास में बने नए निवास शिवतीर्थ में शिफ्ट किया. कला-प्रेमी होने के कारण उन्होंने इस घर को बेहद सुंदर तरीके से सजाया है. कई बड़े नेता इस नए घर पर उनसे मिलने आए, लेकिन राज और उद्धव ठाकरे के बीच दूरी होने के कारण उद्धव कभी वहां नहीं गए. अब गणेशोत्सव के मौके पर उद्धव ठाकरे पहली बार शिवतीर्थ में कदम रखेंगे.

इसी बीच, जब मनसे नेता अमित ठाकरे से पूछा गया कि क्या उद्धव ठाकरे को गणेशोत्सव के लिए बुलाया गया है, तो उन्होंने कहा था, 'आपको सरप्राइज मिलेगा.'

20 साल बाद राज ठाकरे पहुंचे थे मातोश्री

हिंदी थोपने के विरोध में आवाज उठाने के बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे करीब 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखाई दिए थे. इसके बाद राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर मातोश्री पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं. कई साल बाद मातोश्री आने पर शिवसैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

उद्धव ठाकरे को लेकर चर्चा शुरू 

करीब दो दशक पहले जब राज ठाकरे मातोश्री से बाहर निकले थे, तब उद्धव ठाकरे चालीस की उम्र के मध्य में थे. 2006 में मनसे की स्थापना के बाद से राज ठाकरे कभी भी उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर मातोश्री नहीं गए थे. लेकिन इस साल राज ठाकरे मातोश्री पहुंचे तो चर्चा शुरू हो गई कि अब उद्धव ठाकरे कब राज ठाकरे के घर जाएंगे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget