एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की नाराजगी की खबरों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा?

Raj Thackeray Birthday: राज ठाकरे का आज जन्मदिन है. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष को इसकी शुभकामनाएं दी है.

Raj Thackeray Birthday Wishes: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का आज जन्मदिन है. MNS प्रमुख का जन्म 14 June, 1968 को मुंबई में हुआ था. राज ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं और महाराष्ट्र की राजनीति में इनका बड़ा नाम है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है. फडणवीस की शुभकामनाएं ऐसे समय में आई है जब ये कहा जा रहा है कि मनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है. हालांकि राज ठाकरे की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बाहर से समर्थन दिया था. 

फडणवीस ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "नए भारत के निर्माण के लिए एनडीए और सशक्त महाराष्ट्र के निर्माण के लिए महायुति का समर्थन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं." राज ठाकरे की नाराजगी की खबरों के बीच फडणवीस का इस तरफ से शुभकामनाएं देना इस ओर भी इशारा है कि बीजेपी और मनसे के बीच सबकुछ ठीक है. अब विधानसभा चुनाव में क्या होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

राज ठाकरे अपने दम पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
मनसे ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने की घोषणा की थी. राज ठाकरे ने राजग के लिए प्रचार भी किया था, हालांकि उनकी पार्टी कहीं भी चुनाव मैदान में नहीं थी.

यह पूछे जाने पर कि क्या मनसे सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी के गठबंधन ‘महायुति’ के साथ गठबंधन करेगी या अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा, "हम अभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं कि हम किसके साथ बातचीत करने जा रहे हैं?" उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक अपने दम पर चुनाव लड़ा है. हम देखेंगे कि भविष्य में क्या होता है.’’ हालांकि मनसे ने ये संकेत दे दिए हैं कि वो विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट में से 225-250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है. मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने यहां एक बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी पदाधिकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और चुनाव तैयारियों के बारे में ठाकरे को रिपोर्ट देंगे. नंदगांवकर ने कहा, ‘‘राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में 225 से 250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा.’’

ये भी पढ़ें: 'BJP यूपी जैसे राज्य में भी हारी, ऐसे में NCP...', अजित पवार गुट के छगन भुजबल का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget