एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'जिस महाराष्ट्र ने आपकी थाली में...'

Raj Thackeray and Uddhav Thackeray: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संयुक्त रैली पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जनता की उम्मीद समझकर वो एक साथ आगे बढ़ेंगे.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त रैली पर शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये बहुत बड़ा ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल हुई हूं. दोनों भाइयों का एक मंच पर होना बहुत सारे महाराष्ट्र के लोगों के दिल में था.

महाराष्ट्र का हित हमेशा आगे रखेंगे- प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "आज जो दोनों साथ में आए हैं यही उम्मीद है कि समय की मांग समझकर, जनता की उम्मीद समझकर वो एक साथ आगे बढ़ेंगे और महाराष्ट्र का हित हमेशा आगे रखेंगे."

'...तो आवाज उठेगी'

मराठी भाषा पर ठाकरे बंधुओं के भाषण पर उन्होंने कहा, "जिस महाराष्ट्र ने आपकी थाली में भोजन दिया हो, जिस महाराष्ट्र ने आपकी जेब में पैसे दिए हों, जिस महाराष्ट्र ने आपको नौकरी और रोजगार के माध्यम बनाकर दिए हों, मेरे खुद के माता-पिता उत्तर भारत से आए पर आज मुझे गर्व है कि मैं महाराष्ट्र में पली-बढ़ी हूं और महाराष्ट्र के हित को आगे रखने में हूं. जो आपको थाली में खाना देता है उसी को आप अपमानित करेंगे तो आवाज उठेगी."

इसी का तो इंतजार था- अरविंद सावंत

वहीं, शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि ये बहुत आनंद का क्षण है. इसी का तो इंतजार था. हम भाग्यवान रहे कि इसके साक्षी रहे. पूरा महाराष्ट्र इसका इंतजार कर रहा था. जब मराठी के ऊपर अन्याय हुआ तो आज दिखा कि पानी कैसे इकट्ठा हुआ. महाराष्ट्र के ऊपर अगर कोई अन्याय करे तो उसका प्रतिकार करना ही है. उसी प्रतिकार के लिए दोनों भाई इकट्ठे आए हैं. इसकी हमें खुशी है. 

बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में विभाजनकारी विचार रखने वाली पार्टी परिवार को भी तोड़ देते हैं. हमें सीधा एक बनकर इसका सामना करना है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget